8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयपरिवार संग दिल्ली के इस मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे राहुल गांधी, चखा...

परिवार संग दिल्ली के इस मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे राहुल गांधी, चखा छोले-भटूरे का स्वाद

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली के क्वालिटी रेस्टोरेंट में पारिवारिक लंच के लिए एक साथ आए। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा, उनकी बेटी मिराया वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की मां भी मौजूद थीं, जिससे यह पूरा पारिवारिक कार्यक्रम बन गया।

गांधी परिवार ने रेस्टोरेंट के मशहूर छोले-भटूरे और दूसरे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इस मौके की तस्वीरें शेयर कीं। इसमें पूरा परिवार रेस्टोरेंट के आरामदायक हिस्से में बैठा हुआ और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में सोनिया गांधी गर्मजोशी से भरे पल साझा करती नजर आईं, जबकि रॉबर्ट वाड्रा को मस्ती में फूला हुआ भटूरा दिखाते हुए देखा गया।

राहुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि प्रतिष्ठित क्वालिटी रेस्तरां में पारिवारिक लंच’, खाने के शौकीनों के लिए एक सिफारिश जोड़ते हुए कहा कि अगर आप जाएं तो छोले भटूरे जरूर ट्राई करें। यह फैमिली मीट संसद के शीतकालीन सत्र के एक हंगामेदार सप्ताह के बाद हो रही है। विंटर सेशन के दौरान राहुल गांधी बीजेपी सांसदों के साथ तीखी नोकझोंक में उलझे हुए थे।

गुरुवार को बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद एक अन्य सांसद के उनके ऊपर गिरने से वे घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें राहुल गांधी पर ‘हमला और उकसाने’ का आरोप लगाया गया। कांग्रेस सांसदों ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें भाजपा सांसदों पर हाथापाई के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...