12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी के चार साल बाद तीसरी पत्नी से भी तलाक ले रहे...

शादी के चार साल बाद तीसरी पत्नी से भी तलाक ले रहे हैं राहुल महाजन, कजाकिस्तानी मॉडल हैं नताल्या

Published on

तमाम रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। कजाकिस्तान मॉडल नताल्या इलीना से उनकी शादी हुई थी और अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक चार साल तक शादीशुदा रहने के बाद इस कपल ने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी थी। अब एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले राहुल महाजन की शादी डिंपी गांगुली से हुई थी और उनसे भी उनका तलाक हो गया। अब किसी और से डिंपी की शादी हो चुकी है।

कपल के करीबी सूत्र ने ‘ईटाइम्स’ को बताया, ‘शुरुआत से ही दोनों के बीच कई मुद्दे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को जितना संभव हो सका, खींचा। पिछले साल वे अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी है।’ दोनों ने पिछले साल कागजी कार्रवाई दायर की थी, यह साफ नहीं है कि तलाक हो चुका है या यह अभी तक प्रोसिडिंग चल रही है। नताल्या राहुल की तीसरी पत्नी थीं। इससे पहले उनकी शादी 2006-2008 तक श्वेता सिंह और बाद में डिंपी गांगुली से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ में हुई थी। डिंपी और राहुल ने 2010 में शादी की और 2015 में अलग हो गए।

फिर से प्यार तलाश रहे हैं राहुल महाजन
Rahul Mahajan के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अपने तीसरे तलाक के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वे आगे कहते हैं, ‘ब्रेकअप के बाद वह बिल्कुल टूट गए थे। अब वह ठीक हैं। वह फिर से सब अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। अब, वह प्यार पाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी फैसला किया है अपने पिछले अनुभवों के कारण अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करेंगे।’

राहुल और नताल्या ने साधी चुप्पी
वैसे राहुल महाजन ने न तो रिपोर्ट का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहूंगा। मेरी निजी जिंदगी में क्या हो रहा है, इस पर मैं अपने दोस्तों से भी बात नहीं करता हूं।’ Natalya Ilina ने भी इस पर कुछ नहीं कहा। राहुल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के कई सीज़न में दिखाई दिए हैं और आखिरी बार उन्हें नताल्या के साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ में देखा गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...