17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे ने शुरू की विनेश और बजरंग को पदमुक्त करने की प्रक्रिया,...

रेलवे ने शुरू की विनेश और बजरंग को पदमुक्त करने की प्रक्रिया, आड़े नहीं आएगा नोटिस का नियम

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर रेलवे ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेलवे सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि दोनों खिलाड़ियों को “जितनी जल्दी हो सके” उतनी जल्द पदमुक्त किए जाने की उम्मीद है.

पूनिया और फोगाट दोनों हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. विनेश को कांग्रेस ने हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया, “रेलवे कर्मचारी द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि की सेवा करने का प्रावधान है लेकिन यह नियम दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त करने के आड़े नहीं आएगा क्योंकि हमने उनके मामलों में मानदंड में ढील देने का फैसला किया है.”

जल्द ही किया जाएगा दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त
रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को “संभवतः आज या जितनी जल्दी हो सके पदमुक्त कर दिया जाएगा.” उत्तर रेलवे (एनआर) ने पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुलाकात की थी.

लगाई जा रही थी ये अटकलें
उत्तर रेलवे ने कहा था कि कारण बताओ नोटिस सेवा मानदंड का हिस्सा था क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी थे. नोटिस के बाद, दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण फोगाट चुनाव नहीं लड़ पाएंगी.

चुनाव नियमों के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए उन्हें रेलवे से आधिकारिक रूप से मुक्त होना होगा. उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अब चूंकि रेलवे ने विनेश फोगाट के इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसलिए उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं है.

आपको बता दें कि कांग्रेस की सदस्यता लेने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था. विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में OSD की पद पर तैनात थीं. विनेश ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. उन्होंने त्यागपत्र में लिखा, ‘मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी.’ इस पद पर रहते हुए विनेश फोगाट की सैलरी मंथली 1 लाख रुपये से ज्यादा थी.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...