6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में बारिश, कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले! अभी...

दिल्ली-NCR में बारिश, कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले! अभी और बरसेंगे बादल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके में मंगलवार शाम को तेज बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड में इजाफा हो गया है। लोग ठंड बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करने लगे हैं। सड़कों पर लोग अलाव भी जला रहे है। बारिश और ठंड के चलते रैन बसेरों में रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि कल मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन क्रिसमस के बाद दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम भी दिखाई दे रहा है। बारिश के साथ ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर-भारत में शीत लहर भी चलने लगी है।

दिल्ली के इन इलाकों में बरसेंगे बादल
अगले 2 घंटे में दिल्ली के प्रीत विहार, ITO, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, R K पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं NCR में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद में भी बारिश के आसार हैं। हरियाणा में सोहाना, होडल और यूपी में मेरठ, मोदीनगर, बरसाना में भी बारिश की संभावना है। राजस्थान के नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़ में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
कल यानी क्रिसमस वाले दिन मौसम साफ रहेगा। मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। क्रिसमम के अगले दिन 26 दिसंबर की रात से फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। 27 दिसंबर को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। इसके बाद 29 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...