11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयरेप पीड़िता मांगलिक है या नहीं... हाई कोर्ट के कुंडली जांच करने...

रेप पीड़िता मांगलिक है या नहीं… हाई कोर्ट के कुंडली जांच करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Published on

नई दिल्ली

यूपी की इलाहाबाद हाई कोर्ट से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक रेप के आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से यह कह कर मना कर दिया कि वो मांगलिक है। इस पर अदालत ने लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के ज्योतिष विभाग के पीड़िता की कुंडली देखकर ये बताने का आदेश दिया कि वो मांगलिक है या नहीं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस आदेश पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर जताई हैरानी
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कुंडली जांच कराने का आदेश दिया था। जस्टिस बृज राज सिंह की कोर्ट ने ये आदेश 23 मई को दिया था। अदालत ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को 10 दिन का वक्त दिया था। इस मामले में अगली सुनवाई 26 जून को होनी थी। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया और फैसले पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के इस आदेश पर हैरानी जताई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, ये मामला लखनऊ के चिनहट इलाके का है। यहां की एक लड़की ने आरोप लगाया कि उन्हें गोविंद राय उर्फ मोनू नाम के शख्स ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उनके साथ यौन संबंध बनाए। थाना चिनहट में दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी और महिला की शादी परिवार की रजामंदी से तय हुई थी। इस बीच महिला के पिता का देहांत हो गया। मौके पर आरोपी आया, और शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए। घर पहुंचकर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी की जमानत पर बहस करते हुए उनके अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी के पुरोहित की राय में लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष है।

हाई कोर्ट के जज बृज राज सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 23 मई को आदेश दिया कि आरोपी ने लड़की से शादी का झूठा वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग के एचओडी को 10 दिन के अंदर महिला की कुंडली जांच कर ये बताने का निर्देश दिया कि वो मांगलिक है या नहीं। इस मामले में अगली सुनवाई 26 जून को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज इस फैसले पर रोक लगा दी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...