6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी... तनातनी के बीच भारत ने...

हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी… तनातनी के बीच भारत ने बांग्लादेश को दिया सख्त संदेश

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय दास को वहां की सरकार ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को सख्त संदेश भी दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने चिन्मय दास की गिरफ्तारी का भी मुद्दा उठाया।

‘बांग्लादेश को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी’
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘जहां तक बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति का सवाल है, हमने अपना विरोध बहुत स्पष्ट कर दिया है। भारत ने लगातार और सख्ती से बांग्लादेश सरकार के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खतरों और टारगेट हमलों को उठाया है। अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम चरमपंथी बयानबाजी के बढ़ने से चिंतित हैं…हम बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आह्वान करते हैं।’

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भी रखी बात
बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर जयसवाल ने कहा, ‘हम इस्कॉन को सामाजिक सेवा के मजबूत रिकॉर्ड के साथ विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संगठन के रूप में देखते हैं। जहां तक चिन्मय दास की गिरफ्तारी का सवाल है, हमने उस पर अपना बयान दे दिया है… व्यक्तियों के खिलाफ मामले और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इन प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा, जिससे इन व्यक्तियों और संबंधित सभी लोगों के लिए पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जा सके…’ भारत से बांग्लादेश को वस्तुओं की आपूर्ति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत से बांग्लादेश को वस्तुओं की आपूर्ति जारी है। और इसी तरह, बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार दोनों दिशाओं में जारी है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...