4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयरिटायर्ड IAS प्रीति सूदन, बनीं UPSC की नई चेयरमैन, हरियाणा से है...

रिटायर्ड IAS प्रीति सूदन, बनीं UPSC की नई चेयरमैन, हरियाणा से है खास कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

यूपीएससी के नए चेयरमैन की नियुक्ति हो गई है। सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को यूपीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रीति सूदन कल यानी 1 अगस्त से अपना कार्यभार संभालने वाली हैं। यूपीएससी की नई चेयरमैन बनने से पहले वो कई सरकारी विभागों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रीति सूदन ई-सिगरेट को बंद करने के दौरान भी काफी चर्चा में आई थीं।

आइए जानते हैं प्रीति सूदन के बारे में कुछ खास
यूपीएससी की नई चेयरमैन प्रीति सूदन 1983 बैच की IAS हैं और चार साल पहले ही रिटायर हुई हैं। अपने करियर में उन्होंने महिला और बाल विकास मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय तक में काम किया है। कोरोना के वक्त प्रीति सूदन भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव पद पर थीं। उस दौरान उन्होंने कोविड महामारी के दौरान इससे निपटने में मुख्य रणनीति बनाई थी। बता दें कि प्रीति सूदन साल 2017 के अक्टूबर से जुलाई 2020 तक स्वास्थ्य सचिव के तौर पर कार्यरत रही थीं।

हरियाणा की रहने वाली हैं प्रीति सूदन
यूपीएससी की नई चेयरमैन हरियाणा की बेटी हैं। उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एम.फिल किया है। प्रीति सूदन ने साल 1983 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और आंध्र प्रदेश कैडर में IAS अधिकारी बन गई थीं। प्रीति सूदन ने उस वक्त यूपीएससी के चेयरमैन की कमान संभाली है जब ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के मामले ने देशभर में सनसनी मचा रखी हैं।

केंद्र सरकार की कई योजनाओं में प्रीति सूदन की रही अहम भूमिका
प्रीति सूदन ने अपने करियर में कई विभागों में काम किया है और हर विभाग में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो कभी भी नहीं भूला जा सकता है। केंद्र सरकार के कई योजनाओं में उनका मुख्य योगदान रहा है। आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रीति सूदन की अहम भूमिका रही है। वहीं प्रीति सूदन ने विश्व बैंक में कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...