7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में MTNL के सेवानिवृत्त कर्मचारी की घर में घुसकर चाकू से...

दिल्ली में MTNL के सेवानिवृत्त कर्मचारी की घर में घुसकर चाकू से हत्या

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एमटीएनएल से मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह हत्या कर दी गई. दो हमलावरों ने पीड़ित के घर में घुसकर चाकू से उसकी हत्या कर दी. इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि न्यू अशोक नगर में एक पीसीआर कॉल मिली थी. इसमें बताया गया था कि किसी ने कॉल करने वाले के पिता की हत्या कर दी है. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस न्यू अशोक नगर में मकान नंबर सी-2/33 पर मौके पर पहुंची. घर में गौतम ठाकुर नामक एक व्यक्ति पहली मंजिल पर अपने कमरे में बिस्तर पर मृत पाया गया. उसके पेट में चाकू घोंपा गया था.

उन्होंने बताया कि पीसीआर कॉल गौतम ठाकुर के बड़े बेटे मुकेश ठाकुर ने की थी. मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं. साल 2012 में एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हुए गौतम अपने दो बेटों और उनके परिवारों के साथ इस मकान की पहली मंजिल पर रह रहे थे. इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे. गौतम ठाकुर के बेटे ने खुलासा किया है कि उसने घटना के तुरंत बाद दो लोगों को घर से बाहर जाते देखा था, लेकिन इसकी पुष्टि की जा रही है. आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. इस मामले की जांच की जारी है.

बताते चलें कि दो दिन पहले ही दिल्ली में एक शख्स ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया था. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी हमलावर पीड़ित मां-बेटी का रिश्तेदार बताया गया. ये वारदात पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई थी. बुजुर्ग महिला की पहचान बीना और घायल की पहचान तान्या के रूप में हुई थी.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया था कि वारदात वाले दिन दोपहर में 2:30 बजे राहुल नामक व्यक्ति ने मां-बेटी पर हमला किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस हमले की सूचना दी. हमलावर दोनों महिलाओं का रिश्तेदार बताया गया. हमले के बाद दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...