16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'महिलाओं के सिंदूर का बदला पूरा, भारतीय सेना को नमन', भारत के...

‘महिलाओं के सिंदूर का बदला पूरा, भारतीय सेना को नमन’, भारत के पलटवार पर RSS ने कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बधाई दी है। VHP ने कहा, ”पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन महिलाओं का सिंदूर मिट गया था, उसका बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिये लेने के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और नमन।” विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि जिहादी पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट करके, हमारे बहादुर सैनिकों ने यह साफ़ कर दिया है कि अगर कोई भी भारत को नुकसान पहुंचाएगा, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं।

पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, सुनील आंबेकर ने भी कहा कि न्याय हो गया है। उन्होंने कहा, “पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की शुरुआत है। देश साथ है। जय हिन्द। भारत माता की जय।” वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी सेना को सलाम करते हुए कहा, “ABVP ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए साहस और सटीकता के लिए भारत के वीर योद्धाओं को सलाम करता है। PoJK में आतंकी ठिकानों पर निर्णायक कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। राष्ट्र एकजुट है – जय हिन्द, वन्दे मातरम!” PoJK का मतलब है पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर।

बता दें कि 6 मई, 2025 को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। यह एक बड़ा हमला था जिसमें सेना के तीनों अंगों ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किया गया था। इस ऑपरेशन में सटीक निशाना लगाने, संयम बरतने और हर तरह से दुश्मनों को रोकने की नीति का पालन किया गया।

नौ आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
भारतीय अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कुल नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। इनमें से चार ठिकाने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में थे। ये जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालय थे। बाकी पांच ठिकाने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नष्ट किए गए। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भारतीय सीमा के अंदर से ही हवा में मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...