15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयराउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई संजय सिंह की कस्टडी, 10 नवंबर तक...

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई संजय सिंह की कस्टडी, 10 नवंबर तक रहेंगे ED की हिरासत में

Published on

नई दिल्ली

AAP सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली की अदालत ने दिल्ली आबकारी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 10 नवंबर तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों के साथ-साथ संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यों के लिए कुछ चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी। न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वो संजय सिंह का उनके निजी डॉक्टर सहित उचित इलाज सुनिश्चित करें।

अपने डॉक्टर से संजय सिंह को इलाज की मिली इजाजत
न्यायाधीश ने कहा, “अदालत को आरोपी को निजी तौर पर इलाज कराने से इनकार करने का कोई कारण नहीं दिखता इसलिए, संबंधित जेल अधीक्षक को उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।” उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी के वकील यह सुनिश्चित करें कि संजय सिंह और अन्य लोगों का कोई भी समर्थक इस दौरान उपचार केंद्र में इकट्ठा न हो।

कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होने से पहले AAP सांसद ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। संजय सिंह ने नेता दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी की साजिश के तहत​ गिरफ्तार कराया गया है।

4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए थे संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति केस में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुए जहां कोर्ट उनकी रिमांड 3 दिन और बढ़ा दी थी। मामले में 13 अक्टूबर को एक बार फिर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...