4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयजलती पैंट की तस्वीर पर RSS का पलटवार- कांग्रेस की कई पीढ़ियां...

जलती पैंट की तस्वीर पर RSS का पलटवार- कांग्रेस की कई पीढ़ियां हमें रोक न पाईं

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कांग्रेस एक ट्वीट से घमासान मच गया है. भाजपा-आरएसएस कांग्रेस पर हमलावर है. आरएसएस के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी मनमोहन वैद्य ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे लिए लंबे समय से नफरत का भाव रखा है. कांग्रेस की कई पीढ़िओं ने हमें रोकने की कोशिश की. लेकिन वो हमारे बढ़ते कदम कभी रोक नहीं पाए. कांग्रेस नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है. जिसमें कभी सफल नहीं होगी.

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘हर भारतीय को पता है कि कांग्रेस को सिर्फ जलाना आता है. हमने 1984 में कांग्रेस की देश जलाओ सोच का नंगा नाच भी देखा है. यह कहना कि 145 दिन में RSS और BJP को आग लगा देंगें…ये गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है.’ सिरसा ने कांग्रेस से सवाल किया, इसके अलावा क्या आता है, ये भी बताएं!.

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? वे हमसे जवाब क्यों मांग रहे हैं?. जवाब तो उन्हें देना है जिन्होंने गांधी की हत्या की. जो गोडसे का समर्थन करते हैं और अपना आदर्श बताते हैं. जवाब तो उन्हें देना है जो देश को तोड़ने में लगे हैं. पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है. हमने सिर्फ कार्टून के जरिए तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है. देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक हाफ पैंट के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं?

जयराम नरेश ने कहा, दरअसल, बात ये है कि जिन लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था उन्हें आज #BharatJodoYatra की सफलता से जलन हो रही है. भारत एकजुट हो जाएगा तो इनकी नफरत की दुकान बंद हो जाएगी. बता दें कि कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर जारी किया गया है. जिसमें एक खाकी शॉर्ट्स को जलाते हुए दिखाया गया है. उसके नीचे 145 Days more to go लिखा गया है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...