13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीय'BJP अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों?' सवाल पर RSS ने दिया...

‘BJP अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों?’ सवाल पर RSS ने दिया ये जवाब, परिसीमन पर भी दी प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली,

आरएसएस की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की शुक्रवार को बेंगलुरु में तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई. मीटिंग में आरएसएस के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार ने बीजेपी के नए अध्यक्ष के सवाल पर कहा, ‘प्रक्रिया चल रही है. समय आने पर पता चल जाएगा.’

अरुण कुमार से पूछा गया कि बीजेपी का नया अध्यक्ष चुनने में देरी हो रही है क्या बीजेपी और RSS के बीच कोई विवाद चल रहा है? जवाब में उन्होंने कहा, ‘हर संगठन स्वतंत्र है. संघ में 32 संगठन हैं. बीजेपी और आरएसएस में कोई ठनी नहीं है. सभी संगठनों के अध्यक्ष चुनने की अपनी प्रक्रिया है. बीजेपी की भी प्रक्रिया चल रही है. समय आने पर आपको पता चल जाएगा.’

‘अविश्वास खड़ा करने से बचे विपक्ष’
परिसीमन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘परिसीमन के लिए एक्ट आता है. पहले परिसीमन एक्ट 1972 बना. उसके बाद परिसीमन एक्ट 2002 आया. उसके बाद परिसीमन को फ्रीज कर दिया गया. तो सवाल ये है कि अभी कोई नया एक्ट आया है क्या? ये अनावश्यक आशंका जाहिर कर रहे हैं.’ विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे परिसीमन के विरोध पर अरुण कुमार ने कहा, ‘इनको अविश्वास खड़ा करने से बचना चाहिए. समाज में सबको लेकर चलने की बात करनी चाहिए.’

‘न जनगणना हुई, न एक्ट आया’
उन्होंने कहा, ‘अभी जो लोग इस मुद्दे को उठा रहे उनसे पूछिए कि परिसीमन से पहले जनसंख्या गणना होती है. उसके बाद परिसीमन एक्ट आता है. ऐसा कुछ हुआ भी नहीं है फिर वो इस मुद्दे को लेकर क्यों आगे बढ़ रहे हैं. जो लोग परिसीमन का मुद्दा बना रहे हैं उनको आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या जो वो कर रहे हैं वो सही है.’

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...