10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयजनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव ला सकता है संघ, RSS प्रतिनिधि सभा...

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव ला सकता है संघ, RSS प्रतिनिधि सभा की अहम बैठक इसी महीने

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मुस्लिम आउटरीच पर भी बात होगी। पिछले काफी वक्त से संघ मुस्लिम समुदाय से संवाद कर रहा है और सहमति के बिंदुओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। संघ की प्रतिनिधि सभा संघ की फैसला लेने वाली सर्वोच्च बॉडी होती है। इसकी मीटिंग हर साल मार्च में होती है और इस बार यह मीटिंग हरियाणा के सोनीपत में होनी है। संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक प्रतिनिधि सभा में संघ के कामकाज की समीक्षा की जाती है। संघ से जुड़े संगठन जिन्हें संघ का अनुषांगिक संगठन कहा जाता है, उसके प्रतिनिधि भी इस बैठक में मौजूद होते हैं। हालांकि अनुषांगिक संगठनों के कामकाज की विस्तार से चर्चा नहीं हो पाती।

हर संगठन को तीन से चार मिनट का वक्त दिया जाता है जिसमें वह अपने कामकाज से जुड़े मुख्य बिंदु पर बात कर सकते हैं। बैठक में अलग अलग प्रांतों में संघ का काम कैसा चल रहा है उस पर बात होगी और आगे के लक्ष्य तय किए जाएंगे। संघ कुछ वक्त से लगातार मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहा है। कई दौर की मीटिंग हो चुकी हैं। जिसमें मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि अपनी चिंताएं रखते हैं साथ ही संघ को लेकर अगर कुछ गलतफहमी होती है तो उसे दूर करने की कोशिश होती है।

प्रतिनिधि सभा में कुछ प्रस्ताव भी पास हो सकते हैं। एक पदाधिकारी के मुताबिक आम तौर पर सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव पास होते हैं। प्रस्ताव की संख्या कम-ज्यादा हो सकती है। माना जा रहा है कि संघ जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी प्रस्ताव ला सकता है। विजया दशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी स्पीच में कहा था कि जनसंख्या एसेट भी है और बोझ भी। सब बातों का ख्याल रखकर जनसंख्या नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या असंतुलन के भी गंभीर नतीजे होते हैं और जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन और सीमा पार से घुसपैठ जनसंख्या असंतुलन की एक वजह है। सबकुछ ध्यान में रखकर जनसंख्या नीति बने और समाज का मन तैयार करें। संघ इस दिशा में भी काम कर रहा है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...