7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयG-20 बैठक में नहीं आया सऊदी अरब, पहले भी दिया था बड़ा...

G-20 बैठक में नहीं आया सऊदी अरब, पहले भी दिया था बड़ा झटका

Published on

नई दिल्ली,

सोमवार से जम्मू कश्मीर में शुरू हुई तीन दिवसीय टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में सऊदी अरब ने आने से इनकार कर दिया है. जी-20 के इस अहम बैठक से पहले ही पाकिस्तान ने कई मुस्लिम देशों से इस समिट में भाग नहीं लेने की अपील की थी. सऊदी अरब के अलावा, चीन और तुर्की ने भी इस समिट में हिस्सा नहीं लिया है. सऊदी अरब ने बैठक में शामिल ना होने की वजह नहीं बताई है लेकिन इसे कश्मीर मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है. पाकिस्तान भी इसे अपनी कूटनीतिक जीत बताने में जुट गया है.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जी-20 के सदस्य देश सऊदी अरब ने भारत को झटका दिया है. इससे पहले सऊदी अरब ने जब 2020 में जी-20 समिट की अध्यक्षता की थी तो जी-20 समिट के लिए जारी की गई विशेष मुद्रा पर छपे मैप में जम्मू कश्मीर को भारत से अलग बताया था. सऊदी अरब के इस कदम पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. जिसके बाद सऊदी अरब ने इस करेंसी को वापस ले लिया था.

जम्मू कश्मीर में आयोजित बैठक में आने से इनकार
जम्मू कश्मीर के टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने और चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए भारत G-20 और Y-20 की बैठक लेह और श्रीनगर में कर रहा है. पिछले महीने अप्रैल में भारत ने जब इस बैठक को लेकर घोषणा की थी तो पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत श्रीनगर और लेह में बैठक आयोजित कर अपने एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान ने दुनिया के कई मुल्कों से इस समिट में भाग नहीं लेने का अनुरोध किया था.

इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान के दो करीबी दोस्त सऊदी अरब और तुर्की इस समिट में आने से इनकार कर सकते हैं. और वही हुआ भी. तुर्की और सऊदी अरब की ओर से किसी भी प्रतिनिधि को इस समिट में भाग लेने के लिए कश्मीर नहीं भेजा गया है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब और भारत के संबंध मजबूत हुए हैं, ऐसे में उसका शामिल नहीं होना भारत के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

अपनी अध्यक्षता में कश्मीर को बताया था भारत से अलग
साल 2020 में जी-20 की अध्यक्षता सऊदी अरब ने की थी. जी-20 को लेकर सऊदी अरब की ओर से जारी 20 रियाल की मुद्रा में जम्मू कश्मीर को भारत से अलग क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था. इस स्पेशल बैंकनोट में एक तरफ सऊदी किंग सलमान का फोटो और सऊदी G-20 का लोगो था. जबकि दूसरी तरफ वर्ल्ड मैप था. जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था. वहीं, अक्साई चिन को चीन के हिस्से के रूप में दिखाया गया था. सऊदी के इस बैंक नोट पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्कालीन प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था, “हमने सऊदी अरब की ओर से जारी बैंक नोट को देखा है. इसमें भारतीय बॉर्डर को गलत तरीके से दर्शाया गया है. मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अटूट अंग हैं. हमने भारत में सऊदी के राजदूत को इससे अवगत करा दिया है. हमने सऊदी अरब से इसमें तत्काल सुधार करने के लिए कहा है.”

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...