19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसात लाख मामले पेंडिंग, जजों की नियुक्तियों को जल्द मंजूरी दे सरकार…...

सात लाख मामले पेंडिंग, जजों की नियुक्तियों को जल्द मंजूरी दे सरकार… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Published on

नई दिल्ली

भारत के हाई कोर्ट्स में 7 लाख आपराधिक अपीलें लंबित हैं। इस बात का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से जजों की नियुक्ति के लिए नामों को जल्द मंजूरी देने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि नियुक्तियां जल्दी की जाएं ताकि लंबित मामलों से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जा सके।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की पीठ ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित आपराधिक अपीलों की संख्या 2.7 लाख है, लेकिन वहां जजों की स्वीकृत संख्या 160 के मुकाबले वर्तमान में सिर्फ 79 जज काम कर रहे हैं। पीठ ने कहा,’यह एक ऐसा पहलू है, जिस पर केंद्र सरकार को कार्रवाई करने की जरूरत है। केंद्र को सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉलेजियम की सिफारिशों को शीघ्रता से मंजूरी दी जाए। हमें उम्मीद और भरोसा है कि लंबित प्रस्तावों को केंद्र सरकार जल्द से जल्द मंजूरी दे देगी।’

किस अदालत में कितनी कम हैं संख्या
पीठ ने आगे कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 94 है, जबकि वहां सिर्फ 66 जज ही कार्यरत हैं। इसी तरह कोलकाता हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 72 है, जबकि केवल 44 जज फिलहाल कार्यरत हैं। पीठ ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट में वर्तमान में जजों की स्वीकृत संख्या 60 के मुकाबले 41 जज काम कर रहे हैं। पीठ ने कहा इस कमी के कारण आपराधिक अपीलों का एक बड़ा हिस्सा लंबित है।

2023 से लंबित हैं कॉलेजियम की सिफारिशें
दरअसल, दो दिन पहले उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई थी। कई सिफारिशें केंद्र सरकार के पास लंबित बताई गई थीं। साल 2023 की चार सिफारिशें और 2024 में की गई 13 सिफारिशें केंद्र के पास लंबित हैं। 24 सितंबर, 2024 को की गई सबसे हालिया सिफारिशें भी लंबित हैं।

Latest articles

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...