18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI की तस्वीर वाली फर्जी पोस्ट शेयर करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट...

CJI की तस्वीर वाली फर्जी पोस्ट शेयर करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने की कार्रवाई की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की तस्वीर के साथ एक संदेश लोगों को भेजा रहा जिसमें दावा किया गया है कि सीजेआई ने लोगों से सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के पोस्ट को फर्जी बताया है और अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी है.

फर्जी है सोशल मीडिया पोस्ट: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल अतुल कुरहेकर और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दोनों ने ही कहा है कि इस तरह के पोस्ट फर्जी हैं. इनके पीछे जिन लोगों का हाथ है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है. तुषार मेहता ने कहा कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती कि सीजेआई ऐसे संदेश जारी करेंगे. ऐसा आज तक नहीं हुआ और न ही ये संभव है.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि ‘यह फर्जी फॉरवर्ड है. कोई भी सीजेआई कभी भी ऐसा काम नहीं करेगा, सीजेआई चंद्रचूड़ जैसा महान व्यक्ति तो बिल्कुल भी नहीं. उनके नाम पर इतनी गंभीर शरारत के लिए कदम उठाए जाने चाहिए और उठाए जाएंगे. हालांकि इस संबंध में अभी तक सीजेआई के कार्यालय से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

वहीं प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में यह आया है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में देश के मुख्य न्यायाधीश की फाइल फोटो का इस्तेमाल कर उसे गलत तथ्यों के साथ प्रसारित किया जा रहा है. यह पोस्ट फर्जी, गलत इरादे वाली और शरारतपूर्ण है.भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा ऐसा कोई पोस्ट जारी नहीं किया गया है और न ही उन्होंने ऐसे किसी पोस्ट के लिए किसी को अधिकृत किया है. इस संबंध में कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...