16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी को चुनौती...

AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में आरोपी संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट ने झटका देते हुई ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी. संजय सिंह ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी का आधार न बताने पर गिरफ्तारी को अवैध घोषित किए जाने की मांग की थी.

हाईकोर्ट जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह नेता हो या फिर आम नागरिक. संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून और नियमों के मुताबिक ही हुई है. अलबत्ता इस आर्थिक लेन देन के मामले की जांच अभी शुरुआती स्टेज में ही है.

फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि यहां केवल आरोपी के अधिकारों की बात ही नहीं बल्कि सरकार यानी स्टेट की भी बात है. सभी के लिए कानून बराबर है. चाहे पब्लिक फिगर हो या फिर आम लोग. कोर्ट ने संजय सिंह के सुनवाई के दौरान की गई जिरह का भी जिक्र करते हुए कहा कि अभी जांच जारी है. लिहाजा कोर्ट का मानना है कि अभी दाखिल याचिका में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.

हाईकोर्ट ने कहा कि जांच शुरुआती स्तर पर है, इसलिए इसमें अभी हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है. इस मामले में वादामाफी सर्जरी गवाह बने दिनेश अरोड़ा पर दबाव बनाने का याचिकाकर्ता का आरोप सही है या गलत इस मामले में हाईकोर्ट कोई दखल नहीं दे रहा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय सिंह की वो दलील भी खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईडी ने राजनीतिक दुर्भावना के कारण उनको गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने कहा कि हम याचिकाकर्ता की इस दलील में अपनी कोई राय नहीं देंगे क्योंकि ये विषय कोर्ट के अधिकारक्षेत्र का नहीं है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...