10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धा मर्डर: दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV फुटेज में...

श्रद्धा मर्डर: दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV फुटेज में बैग लिए दिखा आफताब

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा मर्डर केस की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस आज श्रद्धा वॉल्कर के दोस्त राहुल से पूछताछ कर रही है और गॉडविन को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

दिल्ली पुलिस को 18 अक्टूबर का सीसीटीवी फुटेज मिला है. इसमें श्रद्धा के कातिल आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है. पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था.

पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उनमें आफताब तीन बार आता-जाता दिख रहा है. इसी वजह से पुलिस को शक हुआ है. वहीं कुछ सबूत के लिए दिल्ली पुलिस आज लगातार छठे दिन महरौली के जंगलों में छानबीन कर रही है. जंगल में पुलिस की एक बड़ी टीम मौजूद है.

पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कपड़ों को कब्जे में लिया
दिल्ली पुलिस ने आफताब के घर में मौजूद तमाम कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसमें ज्यादातर कपड़े आफ़ताब के हैं. इसके अलावा पुलिस को वहां से श्रद्धा के कपड़े भी मिले हैं. दोनों के कपड़ो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा क्योंकि अभी तक पुलिस को वो कपड़े बरामद नहीं हुए जो उसने हत्या वाले दिन पहने थे और श्रद्धा ने जो पहने थे. पुलिस को लगता है कि घर से बरामद हुए कपड़ों से कुछ सुराग जरूर मिलेगा.

दिल्ली पुलिस को क्या-क्या मिला? 
दिल्ली पुलिस को अबतक श्रद्धा के शव के 13 टुकड़े मिल चुके हैं. हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है और न ही उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है. जिस आरी से शव के टुकड़े हुए थे, वो भी अभी तक नहीं मिली है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस दुकान से आफताब ने कथित तौर पर आरी खरीदी थी, वो दुकानदार अब तक कुछ बता नहीं सका है और जिस दुकान से उसने फ्रिज खरीदा था, उस दुकान के मालिक को भी पेमेंट के बारे में याद नहीं है.

पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त कर लिया है. पुलिस Bumble ऐप से भी संपर्क कर सकती है, जहां आफताब और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब की प्रोफाइल खंगाली जाएगी. ये भी पता लगाने की कोशिश होगी कि वो और कौन-कौन सी लड़कियों के संपर्क में था.

क्या है श्रद्धा मर्डर केस? 
बता दें कि मुंबई का रहने वाले पेशे से शैफ और फोटोग्राफर आफताब आमीन पूनावाला ने दिल्ली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की हत्या कर दी थी. उसने बीती 18 मई को कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की थी. उसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके स्थित अपने किराए के घर में करीब तीन सप्ताह तक एक 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर रखा था और फिर उन टुकड़ों को कई दिनों तक बाहर जाकर फेंकता रहा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...