10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय…तो 3 महीने बाद जमानत के लिए आइए, जानें मनीष सिसोदिया के...

…तो 3 महीने बाद जमानत के लिए आइए, जानें मनीष सिसोदिया के वकील से क्यों बोला सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जांच एजेंसी सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत का विरोध किया। सीबीआई ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ और बड़े हाई प्रोफाइल लोग गिरफ्तार हो सकते हैं, ऐसे में अगर सिसोदिया को जमानत मिलती है तो वह सबूतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जांच में हो रही है देरी तो 3 महीने बाद आए- सुप्रीम कोर्ट
सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि जांच में देरी हो रही है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कार्यवाही धीमी गति से चल रही है तो आरोपी तीन महीने बाद जमानत के लिए अदालत का रुख कर सकता है।बता दें कि जब सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी, उसके बाद आप नेता ने क्यूरेटिव पीटिशन दायर की थी। इसी पर सुनवाई चल रही थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी।

दिल्ली के कथित शराब घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। जबकि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। ईडी ने दो दिन पहले ही तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को भी जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका भी खारिज
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा। सत्येंद्र जैन की सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन ने अर्जी लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। साथ ही उन्हें आज ही सरेंडर करने के लिए कहा। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैन ने जमानत अर्जी लगाईं थी। यह फैसला जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और पंकज मिथल की पीठ ने सुनाया। सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि वह वर्तमान में फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं और सरेंडर के लिए और वक्त मांगा था।

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...