8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयअब तक 175 लोगों की पहचान... अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली...

अब तक 175 लोगों की पहचान… अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों खिलाफ अपने सत्यापन अभियान के दौरान 175 लोगों की पहचान करने का दावा किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 12 घंटे का सत्यापन अभियान शनिवार शाम छह बजे बाहरी दिल्ली क्षेत्र में शुरू हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वैध दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

175 लोगों की हुई पहचान
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाहरी दिल्ली में व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 175 व्यक्तियों की पहचान संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के रूप में की गई है। पुलिस ने 11 दिसंबर को दिल्ली में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया था। इससे एक दिन पहले उपराज्यपाल सचिवालय ने ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

11 दिसंबर से शुरू हुआ अभियान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या से चिंतित बाहरी जिला पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय थानों, जिला विदेशी प्रकोष्ठों और विशेष इकाइयों के कर्मियों समेत विशेष टीम को घर-घर जाकर जांच करने और संदिग्ध अवैध प्रवासियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...