14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयतिलक से इतनी घृणा... VHP ने सिसोदिया के वायरल वीडियो को लेकर...

तिलक से इतनी घृणा… VHP ने सिसोदिया के वायरल वीडियो को लेकर AAP से मांगी सफाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन दिल्ली में अभी से सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) एक दूसरे पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एंट्री भी हो गई है। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी और सिसोदिया से सफाई मांगी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया को सामने आकर यह बताना चाहिए कि क्या यह वीडियो सही है?

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ‘पर मनीष सिसोदिया के एक कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए सवाल पूछा है , ‘तिलक से इतनी घृणा..?? देखिए ये शायद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ही हैं ना, जिन्हें जनता ने स्वागत में तिलक लगाया, शॉल डाली और फोटो खिंचवाने के तुरंत बाद उन्होंने उसी शॉल से अपने तिलक को वहीं मिटा दिया! मनीष सिसोदिया जी क्या यह सही नहीं है? क्या आप सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हिंदू बने थे? या फिर ये वीडियो एआई का कमाल है? कृपया स्पष्ट करें!’

‘…चुनावी लाभ के लिए ही हनुमान मंदिर जाते हैं’
VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने सवालों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी को सामने आकर यह बताना चाहिए कि यह वीडियो सही है या नहीं? क्या वाकई मनीष सिसोदिया ने जनता की ओर से डाले गए शॉल से जनता के ही लगाए गए तिलक को मिटाने का काम किया या फिर यह वीडियो डीप फेक वीडियो है? उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया का यह वीडियो सही है तो फिर सवाल यह उठता है कि उन्हें तिलक और हिंदू मान्यताओं से इतनी घृणा और नफरत क्यों हैं? क्या आप के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और चुनावी लाभ के लिए ही हनुमान मंदिर जाते हैं ?

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...