19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकुछ को लगा Fun, तो कुछ बोले 'एक औरत है वो', खली...

कुछ को लगा Fun, तो कुछ बोले ‘एक औरत है वो’, खली ने ज्योति आम्गे को ऐसे उठाया-

Published on

नई दिल्ली,

द ग्रेट खली ने दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों काफी फन करते नजर आ रहे हैं. खली एक हाथ से ही ज्योति को पूरी तरह उठा लेते हैं और फिर हवा में घुमाते हैं. बाद में वो उन्हें अपने पैर पर बिठा लेते हैं. इस दौरान ज्योति भी खूब हंसती हुई दिखती हैं. ये वीडियो जहां कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर खली की आलोचना कर रहे हैं. वीडियो को खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन पहले पोस्ट किया था.

इस वीडियो को अभी तक 15.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि 6.87 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जिन सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को फन के तौर पर देखा उन्होंने तमाम मजाकिया कमेंट्स किए हैं. एक यूजर लिखता है, ‘लगता है जैसे खिलौना पकड़ा है.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘सर का टैडी बीयर.’ तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, ‘खली सर वो एक वयस्क है.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वो एक वयस्क महिला है, क्या उसे इस तरह पकड़ना ठीक है?’

बता दें, 16 दिसंबर, 1993 को जन्मीं ज्योति महाराष्ट्र के नागपुर से हैं. वो 30 साल की हो गई हैं. उनके नाम दुनिया के सबसे छोटे कद वाली महिला का खिताब है. ज्योति दुनिया घूम चुकी हैं. वो तमाम सिलेब्रिटीज से मिली हैं. उन्होंन देश विदेश के बड़े शोज में भी हिस्सा लिया है. वहीं अपना 30वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया. ज्योति के चेहरे पर हमेशा ही बड़ी सी मुस्कान रहती है. ज्योति का कहना है कि उनका अभी तक का जन्मदिन का सबसे खास तोहफा उन्हें अपने 18वें जन्मदिन पर मिला था. जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम उनसे मिलने आई थी और उनके दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला होने की पुष्टि की थी

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...