8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बस के पीछे मारी जोरदार...

दिल्ली में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बस के पीछे मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Published on

नई दिल्ली

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मारकर उनकी जान ले ली। घटना के समय महिलाएं बस की डिग्गी से अपना सामान निकाल रही थी और हेल्पर उनकी मदद कर रहा था। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मृतकों की पहचान निधि (19), उनकी सास कांता देवी (50) और हेल्पर अभिषेक (19) के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी तौफीक (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है।

बस के पीछे से ट्रक ने मारी थी टक्कर
डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक आज सुबह करीब 4.45 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को सूचना मिली कि लोहमोद होटल के सामने एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा बस के पीछे ट्रक ने टक्कर मार रखी है और तीन लोग खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। पुलिस ने तुरंत तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक सास बहू यूपी के एटा की रहने वाली थी। जबकि मृतक अभिषेक बस का हेल्पर है।

यूपी के फिरोजाबाद से आई थी बस
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि प्राइवेट बस फिरोजाबाद से सवारी लेकर दिल्ली आई थी। बस को आगे कापसहेड़ा जाना था। महिपालपुर के पास निधि और कांता देवी को उतरना था। बस लोहमोद होटल के सामने रूकी। दोनों महिलाओं के साथ बस का हेल्पर भी उतरा। तीनों बस की डग्गी से सामान निकाल ही रहे थे, तभी ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...