19.8 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeराष्ट्रीयलोबिया के बीज में आ गए अंकुर... स्पेस में ISRO का कमाल,...

लोबिया के बीज में आ गए अंकुर… स्पेस में ISRO का कमाल, दुनिया में बजाया डंका

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित कर दिखाया है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जल्द ही इनमें पत्तियां भी निकल आएंगी। यह प्रयोग कम गुरुत्वाकर्षण में पौधों की वृद्धि को समझने में मदद करेगा। इससे भविष्य में लंबे स्पेस मिशन को सफल बनाने में मदद मिलेगी। लोबिया के बीजों को PSLV C 60 रॉकेट के जरिए 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह SpaDeX मिशन का एक हिस्सा था।

PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरीमेंट मॉड्यूल (POEM-4) इसरो की वैज्ञानिक क्षमताओं को दर्शाता है। इस मिशन में 24 अलग-अलग उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों को इसरो और कई शिक्षण संस्थानों ने मिलकर बनाया है। यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमता को दिखाता है। यह खोज भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों, खासकर लंबे मिशन और दूसरे ग्रहों पर मानव बस्तियां बसाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर अंतरिक्ष में ही ताजा खाना उगाया जा सकेगा तो अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे मिशन के दौरान धरती से खाने-पीने की चीजें ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। अंतरिक्ष में खेती करने से दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

इसरो ने पोस्ट कर दी बड़ी खुशखबरी
ISRO ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अंतरिक्ष में हुआ जीवन का अंकुरण! ‘पीएसएलवी-सी60 पीओईएम-4’ के माध्यम से वीएसएससी के सीआरओपीएस प्रयोग में 4 दिन में लोबिया के बीज सफलतापूर्वक अंकुरित हुए। जल्द ही पत्तियां निकलने की उम्मीद है।’ पीएसएलवी-सी60 मिशन ने 30 दिसंबर की रात दो स्पेडेक्स उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया था। ‘पीओईएम-4’ प्लेटफॉर्म को ले जाने वाले रॉकेट का चौथा चरण मंगलवार से 350 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और इस दौरान कक्षा में 24 प्रयोग किए जा रहे हैं।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

PM Modi Maldives Visit:भारत-मालदीव ने किए 8 बड़े समझौते ₹4850 करोड़ का क्रेडिट और UPI लॉन्च

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान भारत और...