7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रीनगर, पठानकोट, कच्छ… सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही पाकिस्तान का ड्रोन...

श्रीनगर, पठानकोट, कच्छ… सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत के साथ सीजफायर की सहमति के महज तीन घंटे बाद ही इस बेशर्म मुल्क ने अपनी असलियत दिखा दी। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक, पाकिस्तान ने ड्रोन हमलों और गोलीबारी के जरिए सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान पहले भारत से सीजफायर की गुहार लगा रहा था। लेकिन अब वही पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में हमला कर रहा है। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम उसके सारे हमलों को नाकाम कर रहे हैं।

श्रीनगर में धमाके, उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रात के सन्नाटे को पाकिस्तानी ड्रोनों ने जोरदार धमाकों से तोड़ा। भारतीय वायु रक्षा बलों ने इन ड्रोनों को नाकाम किया, लेकिन शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया, “संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।” उधमपुर में भी ऐसा ही नजारा रहा, जहां भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया।

पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट
पाकिस्तान की करतूतें सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं रहीं। पंजाब के पठानकोट और फिरोजपुर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर भी अंधेरे में डूबे रहे। यह साफ है कि पाकिस्तान की साजिशें सीमा पार से भारत के हर कोने को अस्थिर करने की है।

गुजरात के कच्छ में भी देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन
गुजरात के कच्छ में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।’

भारत का करारा जवाब
भारतीय सेना और वायु रक्षा बलों ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को सबक सिखाया। श्रीनगर और उधमपुर में ड्रोनों को मार गिराया गया, और सीमा पर गोलीबारी का जवाब उसी भाषा में दिया गया, जो पाकिस्तान समझता है। लेकिन यह सवाल अब भी कायम है कि क्या पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज आएगा, या फिर भारत को और सख्त कदम उठाने होंगे?

नापाक इरादों का पर्दाफाश
पाकिस्तान का यह रवैया नया नहीं है। हर बार शांति की बात करने वाला यह मुल्क पीठ में छुरा घोंपने से बाज नहीं आता। सीजफायर का यह ताजा उल्लंघन एक बार फिर उसके नापाक इरादों को उजागर करता है। भारत की जनता और सेना एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने को तैयार है, लेकिन अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई जाए।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...