19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेंगे, फुल कोर्ट में लिया...

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेंगे, फुल कोर्ट में लिया गया फैसला

Published on

नई दिल्ली

पारदर्शिता बढ़ाने और न्यायपालिका में जन विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की घोषणा सार्वजनिक करने पर सहमति व्यक्त की है।सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल को फुल कोर्ट की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सभी न्यायाधीश अपनी संपत्तियों का विवरण भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को सौंपेंगे, और यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

कैश विवाद के बाद आया फैसला
यह बात गौर करने वाली है कि यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर कथित रूप से नकदी मिलने को लेकर उठे विवाद के बाद आया है। जजों की संपत्ति घोषणाओं को प्रकाशित करने की विशिष्ट प्रक्रिया और रूपरेखा जल्द ही तय की जाएगी। हालांकि,फिलहाल सभी सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।

30 जजों ने अपनी संपत्ति का घोषणा-पत्र कोर्ट में दे दिया है
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की तय संख्या 34 है। अभी यहां 33 जज हैं, एक पद खाली है। इनमें से 30 जजों ने अपनी संपत्ति का घोषणा-पत्र कोर्ट में दे दिया है। लेकिन अभी इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। गौरतलब है कि जजों की प्रॉपर्टी को सार्वजनिक करने का यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से कैश मिलने के विवाद के बाद लिया गया है। जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले में 14 मार्च को आग लगी थी। फायर सर्विस टीम को वहां अधजले नोट मिले थे।

Latest articles

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...