8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व IAS पूजा खेडकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली हाईकोर्ट ने...

पूर्व IAS पूजा खेडकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज

Published on

दिल्ली/पुणे:

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत देने की याचिका खारिज कर दी है। पूजा खेडकर पर सिविस सर्विसेज एग्जाम में धोखाधड़ी करने, फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने और ओबीसी कोटे का अनुचित लाभ लेने का आरोप है। यूपीएसपी पहले ही उनकी सेवा समाप्त कर चुकी है। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया था। यूपीएससी ने भी खेडकर पर झूठा हलफनामा देने और न्यायिक प्रक्रिया में हेरफेर के आरोप लगाए थे।

जज बोले, धोखाधड़ी का उदाहरण है पूजा खेडकर का केस
सोमवार को हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रधारी सिंह की सिंगल बेंच ने पूजा खेडकर की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। बेंच ने पिछले 27 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखते हुए खेडकर की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया था। हाई कोर्ट ने कोर्ट ने कहा कि पूजा खेडकर की ओर से उठाए गए कदम सिस्टम में हेरफेर करने की बड़ी साजिश थी। यह मामला अब न सिर्फ संवैधानिक संस्था यूपीएससी बल्कि समाज में बड़े पैमाने पर व्याप्त धोखाधड़ी का बड़ा उदाहरण बन गया है। खेडकर को जमानत देने से साजिश का पता लगाने के लिए जारी जांच प्रभावित होगी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पहली नजर में कोर्ट यह मानता है कि यह एक मजबूत मामला है और खेडकर का आचरण एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसका खुलासा तभी हो सकता है जब जांच एजेंसी को जांच करने का मौका दिया जाए।

हेराफेरी के आरोप में नौकरी से बर्खास्त की जा चुकी हैं पूजा
बता दें कि पिछले सितंबर में केंद्र ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अधिक प्रयास प्राप्त करने के लिए गलत पहचान और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप के बाद पूजा खेडकर को बर्खास्त कर दिया था। यूपीएससी के अफसरों ने बताया कि प्रोबेशन में रहने वाले अफसर को जांच के बाद बर्खास्त किया गया था। जांच में वह प्रमाणपत्रों के हेरफेर में दोषी पाई गई थी। उन्हें यूपीएसपी में रिपोर्ट करने के लिए बुलाया गया था, मगर वह वहां नहीं पहुंची थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...