12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयतहव्वुर राणा से आज बस 3 घंटे पूछताछ, ज्यादातर सवालों पर एक...

तहव्वुर राणा से आज बस 3 घंटे पूछताछ, ज्यादातर सवालों पर एक ही जवाब- याद नहीं, पता नहीं

Published on

नई दिल्ली,

26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 साल बाद भारत प्रत्यर्पित किया गया है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आज (शुक्रवार) को तहव्वुर से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की. यह पूछताछ का पहला दिन था. इस दौरान एनआईए अधिकारियों को तहव्वुर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

एनआईए कस्टडी का पहला दिन
जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, तहव्वुर राणा से एनआईए ने कस्टडी के पहले दिन महज तीन घंटों तक ही पूछताछ कर सकी. राणा ने एनआईए अधिकारियों के सवाल को ज्यादातर जवाब ‘नहीं पता’ या ‘याद नहीं’ कहकर टाल दिया. एनआईए अधिकारियों को तहव्वुर के जवाब संतोषजनक नहीं लगे. पूछताछ में तहव्वुर से परिवार और उसके दोस्तों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. बार-बार बीमारी का हवाला देकर पूछताछ से बचने की कोशिश की.

जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, जिस कमरे में राणा से पूछताछ की गई वहां दो कैमरे लगे हुए हैं. वहीं पूछताछ के लिए एनआईए के 12 अधिकारियों की टीम तैयार की गई है. सुबह करीब 12 बजे ये पूछताछ शुरू हुई थी. एनआईए राणा से जानना चाहती है कि उनका पाकिस्तानी हैंडलर कौन था? आतंकी साजिश में राणा को फंडिग कौन दे रहा था? स्लीपर सेल में कौन-कौन लोग हैं? राणा के बिजनेस पार्टनर का भी पता लगाने की कोशिशों में एनआईए है. क्योंकि राणा ट्रेवल एजेंसी के नाम पर आतंकी की फैक्ट्री चला रहा था जो कि दुनिया के कई शहरों में फैली थी. ऐसे में उसके पार्टनर की भूमिका भी अहम हो सकती है.

एनआईए ने विशेष अदालत के आदेश के बाद 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को हिरासत में लिया है. गुरुवार शाम को यह जानकारी एनआईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...