4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयमदद मांगती रही लहूलुहान महिला, कोई नहीं आया सामने, तिलक नगर हत्याकांड...

मदद मांगती रही लहूलुहान महिला, कोई नहीं आया सामने, तिलक नगर हत्याकांड का चाकूबाज आरोपी फरार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में आज दिनदहाड़े 22 साल के एक युवक ने एक सीनियर सिटीजन महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे बुरी तरह घायल कर दिया जब वह जान बचाकर भागी और दूसरी महिला उसके बीच बचाव में आगे आई तो उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को रघुवीर नगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो महिलाओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला के डीसीपी, एसीपी, तिलक नगर थाने की पुलिस टीम, ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा जांच के लिए फॉरेस्टिंग टीम भी पहुंची।

एक महिला की हुई मौत
जिस महिला की मौत हुई है, उसकी पहचान 60 साल की वीना के रूप में हुई है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रखवा दिया गया है। जबकि दूसरी घायल महिला 35 साल की तान्या की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी 22 साल का युवक राहुल मौके से फरार हो चुका है। पुलिस टीम पड़ोसी से और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उसके आधार पर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर पूरा मामला क्या था।

मौके पर पहुंचे जिला की डीसीपी ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में डीसीपी विचित्र वीर ने पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में जिस बुजुर्ग महिला बीना की मौत हुई है, वह घायल 35 साल की महिला तान्या की मां थी। तान्या हॉस्पिटल में भर्ती है। ये दोनो पर्सनल इश्यू को लेकर आरोपी राहुल के संतगढ़ स्थित घर पर बात करने आए थे। जहां पर किसी बात को लेकर बात बढ़ी और उसके बाद राहुल ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया।

मदद के लिए आगे नहीं आए पड़ोसी
वहीं इस मामले में पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें पता तब चला जब मकान की ऊपरी मंजिल पर शोर शराबा सुनाई दिया। बुजुर्ग महिला जिसके पेट में चाकू लगा हुआ वह जान बचाकर नीचे गली में भागी। लेकिन किसी ने भी राहुल को पकड़ने के लिए या फिर महिला को जान बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वारदात को अंजाम देकर राहुल जब भाग गया फिर किसी ने पुलिस के मामले की सूचना दी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...