दशहरे के मौके पर हर साल रावण-दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन शहर के रामलीला मैदान में रावण का लंबा-चौड़ा पुतला लगाया जाता है, जिसका दहन राम रुपी कलाकार करते है। लेकिन रावण के पुतले को बनाने से लेकर मैदान में खड़ा करने तक की मशक्कत का काम भी लोगों के जिम्मे ही आता है। ऐसे में वायरल वीडियो में कुछ लोग रावण के पुतले को खड़े करने की कोशिश कर रहे होते है।
इतने में वह पुतला खड़े होने के बाद अचानक रस्सी टूटने की वजह से जमीन को ओर गिरने लगता है। लंकापति की जमीन पर लैंडिंग होता देख लोगों में भगदड़ मच जाती है। पुतले के आसपास खड़े लोग तुरंत पुतले को जगह देने लगते है। इस वीडियो पर यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रिया आई है।
ट्रैक्टर की मदद से खड़ा हो रहा था पुतला…
वीडियो में देखा जा सकता है कि रावण के पुतले को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर की मदद से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें कुछ लोगों को रावण के पैर को पकड़े भी देखा जा सकता है। जिसकी वजह रावण को मैदान में सफलतापूर्वक खड़ा करना होता है। लेकिन ऐसा होता नहीं है, क्योंकि जिस रस्सी से रावण को ट्रैक्टर के साथ बांधा होता है।
वह रस्सी अचानक ढीली पड़ जाती है या टूट जाती है और देखते ही देखते रावण का पुतला जमीन पर धड़ाम गिरता है। इसी के साथ करीब 15 सेकंड की यह वीडियो खत्म हो जाती है। लेकिन इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की मानो बाढ़ आ रखी है। हर कोई इस मजेदार वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहा है।
रावण को नींद आ रही है…
कमेंट सेक्शन में लोग रावण को गिरता देख जमकर फनी कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये क्या, रावण को जलाने से पहले ही गिरा कर मार दिया। दूसरे ने कहा कि लगता है इस बार रावण वानर सेना पर भारी पड़ गया। तीसरे ने कहा कि अगर आज रावण जिंदा होता तो ये सब देख कर मर जाता। चौथे ने लिखा कि लगता है रावण को नींद आ रही है। कमेंट सेक्शन ऐसी ही मजेदार प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है।
करोड़ों बार देखा गया वीडियो…
इंस्टाग्राम पर इस Reel को @apna_pareo ने पोस्ट किया है। उनकी इस वीडियो को अब तक 3 लाख 22 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया हैं। वहीं बात की जाए व्यूज की तो इस Reel को अब तक 1 करोड़ 40 लाख बार देखा गया हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में भी 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए है।
