9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में तालिबान का चेहरा… कौन हैं इकरामुद्दीन कामिल, जिन्हें मिला मुंबई...

भारत में तालिबान का चेहरा… कौन हैं इकरामुद्दीन कामिल, जिन्हें मिला मुंबई में अफगानिस्तान वाणिज्य दूतावास का चार्ज

Published on

काबुल

अफगानिस्तान में शासन करने तालिबान ने भारत के मुंबई स्थित अफगान मिशन में अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। तालिबान ने इकरामुद्दीन कामिल को मुंबई के वाणिज्य दूतावास में कार्यवाहक वाणिज्यदूत नियुक्त किया है। साल 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की तरफ से भारत के किसी भी अफगान मिशन में यह पहली नियुक्ति की है। नई दिल्ली ने अभी तक काबुल की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है।

कामिल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब हाल ही विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान मामलों के संयुक्त सचिव जेपी सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने काबुल का दौरा किया और तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब के साथ मुलाकात की। याकूब तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे हैं, जिन्हें अमेरिका ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण के दौरान मार दिया था।

तालिबान विदेश मंत्रालय ने की घोषणा
तालिबान के उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामले) शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने कामिल की नियुक्ति के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है। इस नियुक्ति पर भारतीय पक्ष की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि भारत कामिल की नियुक्ति को स्वीकार करेगा।

इकरामुद्दीन कामिल की भारत में पढ़ाई
तालिबान का चेहरा बने इकरामुद्दीन कामिल ने भारत में सात साल तक पढ़ाई की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से दी गई छात्रवृत्ति पर दिल्ली में दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय से कानून में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। तालिबान नियंत्रित बख्तार समाचार एजेंसी ने सबसे पहले कामिल की नियुक्ति की जानकारी दी थी।

बख्तार न्यूज एजेंसी ने बताया है कि कामिल फिलहाल मुंबई में हैं, जहां वह इस्लामिक अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हुए एक राजनयिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मीडिया संस्थान ने कहा कि यह नियुक्ति भारत के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और विदेशों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए काबुल के प्रयासों का हिस्सा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...