12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयलड़की ने 3 दिन में छोड़ी नौकरी, ऐसी वजह बताई कि लोग...

लड़की ने 3 दिन में छोड़ी नौकरी, ऐसी वजह बताई कि लोग भी हुए आग बबूला, पोस्ट वायरल

Published on

नई दिल्ली,

एक लड़की ने महज 3 दिन में ही अपनी नौकरी छोड़ दी. इसके पीछे की वजह बताते हुए उसने रेडिट पर एक पोस्ट किया, जो वायरल हो गया. इस पर लोगों ने खूब रिएक्शन भी दिए. उसने कहा कि उसके बॉस ने उसे काम न करने के लिए डांटा, जबकि बॉस की तरफ से कोई काम ही नहीं दिया गया था. इसके बजाय, ऑफिस के दूसरे सहकर्मी काम दे रहे थे और वो उसे पूरा भी कर रही थी.

लड़की के मुताबिक, बॉस ने ये सवाल भी किया कि वो काम पूरा करने के लिए ऑफिस में ही क्यों ज्यादा देर तक नहीं रुकती. उसे स्लो काम करने वाली बोला. बॉस ने ये भी पूछ लिया कि क्या कोई मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या है. जब उसने बताया कि उसे अतीत में डिप्रेशन की दवाएं खानी पड़ी थीं, लेकिन उसने उन्हें लेना बंद कर दिया था, तो बॉस ने उस पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया.

पोस्ट पर क्या बोले लोग?
लड़की ने कहा कि वो वॉशरूम गई, तो भी उस पर बहुत देर तक गायब रहने का भी आरोप लगाया और जब उसने समझाने की कोशिश की तो उसे बहस करने वाला बता दिया गया. इसके जवाब में उसने तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘ट्रेनिंग में एक नए हायर किए गए इंसान के तौर पर अगर आपके साथ कोई इस तरह का व्यवहार करता है, तो वो आपके साथ इसी तरह का व्यवहार करना जारी रखेगा. वो आपको कड़ी मेहनत करने और संभवतः चौबीस घंटे काम करने के लिए कहेगा. आपने सही काम किया, अगली नौकरी के लिए शुभकामनाएं.’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आपको आपके काम के लिए तीसरे ही दिन डांटना एक बहुत बड़ी चेतावनी का संकेत है. इतिहास में प्रत्येक कर्मचारी को नए वातावरण में काम में तेजी लाने के लिए समय की आवश्यकता होती है. अगर वे इसे नहीं समझते, तो वो इस लायक नहीं हैं कि उनके साथ काम किया जा सके.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...