14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयलोन वाले मांगे पैसे, दरिंदों ने हत्या कर कब्रिस्तान में दफना दिया...

लोन वाले मांगे पैसे, दरिंदों ने हत्या कर कब्रिस्तान में दफना दिया मीना का शव!

Published on

नई दिल्ली

वो लोन देने का काम करती थी। पर उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका पेशा ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। मोबिन, नवीन और रेहान नामक शख्स ने महिला से पैसे लिए थे। जब पैसे चुकाने की मियाद पूरी हुई तो महिला तीनों लोगों से अपने पैसे मांगने लगी। लेकिन तीनों शख्स ने पैसे लौटाने की जगह महिला मीना (54) की हत्या कर दी। यही नहीं, उसे कब्रगाह में दफना तक दिया। पुलिस अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। रेहड़ी-पटरी वालों को लोन देने वाली मीना की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिल्ली पुलिस ने महिला के बारे में दी यह जानकारी
दिल्ली पुलिस ने प्रथम दृ्ष्टया अपनी जांच में पाया कि 54 वर्षीय मीना का विशेष समुदाय के 3 लोगों ने मर्डर किया और बाद में उसके शव को कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया। पुलिस ने बाद में महिला की लाश को वहां से बरामद किया है। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि मृतक महिला के परिवार वालों के लगाए आरोपों के बाद हमने इस वारदात से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ के बाद हत्या की बात कबूल ली है। बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। फिलहाल तीनों पुलिस की हिरासत में हैं।

लोन देती थी महिला वहीं बिगड़ी बात?
जानकारी के मुताबिक पता चला कि मृतक मीना वाधवान रेहड़ी-पटरी वालों को लोन देती थी। तीनों ने आरोपियों से लोन लिया था। महिला ने पिछला लोन चुकाने के लिए तीनों आरोपियों को कहा। शायद यही वजह रही कि पैसे मांगने का ज्यादा दवाब तीनों आरोपियो को नगवार गुजरा और तीनों ने उसकी हत्या कर दी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...