12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराष्ट्रीयबिना हथियार वाले ड्रोन भेजने के पीछे थी PAK की गहरी साजिश,...

बिना हथियार वाले ड्रोन भेजने के पीछे थी PAK की गहरी साजिश, MEA का खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान ने कल रात 8 मई को भारत के सुरक्षा ठिकानों का पता लगाने के मकसद से मिसाइल और ड्रोन दागे थे. इस हमले में पाकिस्तान ने संभवत: तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया था. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 8 मई को भारतीय शहरों पर हुए हमलों में पाकिस्तान की सेना ने संभवतः तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया. ड्रोन के मलबे की शुरुआती फोरेंसिक जांच से पता चला है कि ये ड्रोन तुर्की के ‘Assisguard Songar’ मॉडल थे, जिन्हें आमतौर पर निगरानी और सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

‘PAK ने कई बार किया भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन’
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, ‘8 और 9 मई की दरम्यानी रात में पाकिस्तान की सेना ने पूरे पश्चिमी सीमावर्ती इलाके में भारतीय हवाई क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया, जिनका मकसद सैन्य ढांचे को निशाना बनाना था.’उन्होंने यह भी कहा कि ‘पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी कैलिबर हथियारों से फायरिंग भी की.’

‘भारतीय सुरक्षा ठिकानों की जांच करना था मकसद’
इसके साथ ही सीमा पर बड़े पैमाने पर ड्रोन घुसपैठ की कोशिशें की गईं. उन्होंने बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लेह से लेकर सिर क्रीक तक 36 स्थानों पर लगभग 300 से 400 ड्रोन और अन्य गैर-घातक तरीकों से घुसपैठ की कोशिश की गई.’

सरकार का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता की जांच करना और खुफिया जानकारी एकत्र करना था. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजने का मकसद लोगों में दहशत फैलाना हो सकता है. साथ ही भारतीय सेना के सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाना भी हो सकता है.

भारतीय ड्रोन ने नष्ट किया पाक का एयर डिफेंस रडार
उन्होंने बताया, ‘स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पाकिस्तान का एक सशस्त्र UAV (ड्रोन) बठिंडा के सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे समय रहते पहचानकर नष्ट कर दिया गया.’

भारत ने इस हमले का करारा जवाब दिया. विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत की ओर से चार पाकिस्तानी एयर डिफेंस साइट्स पर सशस्त्र ड्रोन भेजे गए, जिनमें से एक ड्रोन ने एक एयर डिफेंस रडार को नष्ट कर दिया.’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...