11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयइलाज के 1200 को लेकर यूनानी डॉक्टर से हुआ था विवाद, 3...

इलाज के 1200 को लेकर यूनानी डॉक्टर से हुआ था विवाद, 3 नाबालिगों ने किया मर्डर

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में नर्सिंग होम के अंदर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को पकड़ा है. आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेहद करीब से डॉक्टर के सिर में गोली मारी थी. मामले की शुरुआती जांच कालिंदी कुंज थाना पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में आरोपी को क्राइम ब्रांच ने उसी थाने के हवाले कर दिया. नाबालिग होने के कारण उसे रात में थाने में नहीं रखा जा सका और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियमों के तहत सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा उससे पूछताछ की.

नाबालिग ने की डॉक्टर की हत्या
हत्याकांड के बाद, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड कर लिखा, ‘कर दिया 2024 में मर्डर’ , जिसके बाद से यह मामला और भी चर्चाओं में आ गया है. वारदात के समय आरोपी के साथ एक और नाबालिग मौजूद था, जिसकी तलाश अभी जारी है.

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस की लंबी पूछताछ के बावजूद हत्या की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. सूत्रों के मुताबिक, कभी आरोपी कहता है कि डॉक्टर उनसे ज्यादा पैसे मांगता था और उन्हें अस्पताल से बाहर निकालने की धमकी देता था, तो कभी वह सुपारी किलिंग की बात करता है. इस बीच, पुलिस नर्सिंग होम की एक नर्स और उसके पति की भूमिका की भी जांच कर रही है.

आरोपी को सुधार गृह भेजा गया
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 17 साल का नाबालिक की 20 और 21 सितंबर की रात उसका एक्सीडेंट फरीदाबाद में हुआ था. लेकिन इलाज के लिए वह नीमा अस्पताल पहुंचा. हॉस्पिटल जाने से पहले उसने अपने साथ 16 साल के दूसरे नाबालिक को भी ले लिया.

पुलिस का कहना है कि जावेद अख्तर ने नाबालिग का इलाज किया ट्रीटमेंट किया और ₹1200 का बिल बनाया. पुलिस के मुताबिक नाबालिक को लगा कि यह बिल ज्यादा है और इसके बाद अस्पताल में ही जमकर इस मुद्दे पर बहस हुई. इसके बाद नाबालिक ने ₹400 का दिया. इसके बाद वो अपने साथी के साथ वहां से चला गया. बावजूद इसके उसे लग रहा था कि कहीं ना कहीं उसके साथ ज्यादती हुई है.

डॉक्टर से 1200 रुपये के लिए हुई थी बहस
करीब 10 दिन बाद नाबालिग आरोपी बैंडेज उतरवाने अपनी मौसी के साथ नीमा अस्पताल आया. वहां पर मौजूद हॉस्पिटल स्टाफ ने बैंडेज उतरने से साफ मना कर दिया. आरोप है कि डॉक्टर जावेद ने नाबालिक को डांटा भी था. इसके बाद से उसने डॉक्टर जावेद अख्तर से बदला लेने की साजिश रची. इस दौरान उसके दोस्तों ने उसे डॉक्टर के खिलाफ उकसाया भी था. फिर उसने बदला लेने के लिए एक देसी तमंचा भी लिया.

बदला लेने के लिए किया डॉक्टर का मर्डर
इसी बीच आरोपी नाबालिग के दोस्त को भी चोट लग गई और वह इलाज के लिए नीम हॉस्पिटल गया और उसने उसे दौरान नीम हॉस्पिटल में किस तरीके की सुरक्षा है और रात में कितने लोग अस्पताल में रहते हैं इसकी भी रेकी कर ली. इसके बाद बुधवार की रात आरोपी नाबालिग अपने साथी के साथ अस्पताल पहुंचा और वहां जाकर उसने डॉक्टर जावेद अख्तर को बेहद करीब से सिर में गोली मार दी थी.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...