11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाइट में स्मोकिंग पड़ी भारी, बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने...

फ्लाइट में स्मोकिंग पड़ी भारी, बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Published on

नई दिल्ली

स्पाइसजेट की एक उड़ान के अंदर सिगरेट सुलगाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले बॉबी कटारिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट कंपनी के कानूनी मामलों के प्रबंधक जसबीर सिंह द्वारा 13 अगस्त को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कटारिया के खिलाफ सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं जिसमें उन्हें जनवरी 2022 में दुबई से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 706 में सिगरेट पीते देखा जा सकता है। कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर हैं।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर, नागरिक उड्डयन कानून 1982 के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया और आगे जांच की जा रही है। पिछले हफ्ते, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया का धूम्रपान करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस घटना की जांच के आदेश दिए।यात्रियों को विमान में लाइटर ले जाने और धूम्रपान करने की अनुमति नहीं है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...