12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयलाइब्रेरी में 35 बच्चे थे, पानी इतना गंदा था कि...', कोचिंग सेंटर...

लाइब्रेरी में 35 बच्चे थे, पानी इतना गंदा था कि…’, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट से बचकर निकले छात्र की आपबीती

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के बाद पानी भरने से दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक स्टूडेंट्स अभी भी लापता है. हादसे के चश्मदीद छात्र ने बताया कि लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स बैठे हुए थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होती है, तो जैसे ही हम लाइब्रेरी से बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेजी से प्रेशर आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.

प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे. 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया. वहां से निकलने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था. वहां से एक-एक कर बच्चे निकाले जा रहे थे. चश्मदीद ने कहा कि मेरे पीछे 2 लड़कियां और थीं. जो निकल नहीं पाईं.

चश्मदीद ने कहा कि शाम 7 बजे ये हादसा हुआ था. पहले भी यहां जल जमाव हो चुका है, करीब एक सप्ताह पहले यहां पानी भर गया था तो हमें ऊपर ही रोक दिया गया था. जलजमाव का आलम तो ये है कि कई बार हमारी क्लासें कैंसिल कर दी जाती हैं, 2 से ढाई घंटे तक पानी भरा रहता है. पिछली बार हम जब क्लास ले रहे थे तो सुबह करीब 10 बजे हमें बेसमेंट में नहीं जाने दिया गया था, कई स्टूडेंट्स की कारें तैर रही थीं.

वहीं, फायर चीफ ऑफिसर ने कहा कि शाम 7 बजे हमारे पास कॉल आई थी कि कोचिंग सेंटर में पानी भरा है, इसमें कुछ बच्चे फंसे हैं. मौके पर 5 गाड़ी भेजी गई हैं, हम बेसमेंट से पानी निकाल रहे थे, लेकिन पानी वापस बेसमेंट में जा रहा था. जैसे ही पानी का लेवल थोड़ा कम हुआ तो एक बच्ची की बॉडी निकाली गई. हमें 2 से 3 स्टूडेंट्स के फंसे होने की जानकारी मिली थी. ये बारिश और नाले का पानी है.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने की खबर है, दिल्ली फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर रेस्क्यू कर रहे हैं. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर मौजूद हैं. मैं हर मिनट घटना की खबर ले रहीं हूं, ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है, उसको बख्शा नहीं जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...