12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसंसद के बाहर और भीतर खुद को आग लगा लेते वो, जानें...

संसद के बाहर और भीतर खुद को आग लगा लेते वो, जानें क्‍यों आरोपियों ने छोड़ दिया इरादा

Published on

नई दिल्ली

संसद की सुरक्षा में 13 दिसंबर को सेंध लगाने वालों ने एक नहीं, कई योजनाएं बनाई थीं। उन्‍होंने लोकसभा में कूदकर धुआं उड़ाने का फैसला करने से पहले खुद को आग लगाने और पर्चे बांटने जैसे तरीके भी सोचे थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में घटना के कथित मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने यह खुलासा किया है। पहले उन्‍होंने संसद के बाहर और भीतर आत्‍मदाह की योजना बनाई। ऐसा करने से पहले वह शरीर पर ‘आग से बचाने वाला जेल’ लगा लेते। हालांकि, यह जेल नहीं मिल पाया तो उन्होंने प्‍लान ड्रॉप कर दिया। झा ने कहा कि धुएं के कैन का इस्तेमाल ‘प्लान बी’ था। इससे जांचकर्ताओं का यह शक पुख्ता हुआ कि झा और इस ग्रुप के कुछ और लोग सिर्फ पब्लिसिटी ही नहीं चाहते थे। झा ने अपने और दूसरों के मोबाइल हैंडसेट जलाकर खाक कर देने का दावा भी किया है। दिल्ली पुलिस को उसके ही मुख्‍य साजिशकर्ता होने का शक है। कोलकाता की जिस कॉलोनी में वह रहता था, वहां उसे ‘मास्टर जी’ कहकर बुलाते थे क्योंकि वह ट्यूशन देता था।

ललित मोहन झा के दावे पर पुलिस को नहीं यकीन
जब संसद के भीतर धुंए के कैन छोड़े गए तब झा सबके मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस को झा के उस दावे पर शक है कि उसने सारे मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं। इन फोन्स में साजिश से जुड़े कई सुराग होने चाहिए और बाकी लोगों के कॉन्‍टैक्‍ट्स भी जो इस पूरी साजिश का हिस्सा रहे। पुलिस को लग रहा है कि झा जांच को भटकाने के लिए यह दावा कर रहा है। अभी तक उसने जांच में कोई खास सहयोग नहीं किया है। बार-बार बयान बदल रहा है।

पुलिस ने UAPA के तहत जो FIR दर्ज की है, उसके मुताबिक हमलावरों ने जिन ‘मेड इन चाइना’ स्मोक कैनिस्‍टर्स का यूज किया, वे गंभीर चोट पहुंचा सकते थे। FIR में कैन पर लिखी चेतावनियों का जिक्र है, उन्‍हें ‘गॉगल्स और ग्‍लव्‍स पहनकर’ ही खोला जाना चाहिए। इनडोर या बंद जगहों पर न यूज करने चेतावनी भी पैक पर लिखी हुई थी। FIR में दर्ज है कि कैसे सागर और मनोरंजन ने कस्‍टम-मेड जूतों के सोल में स्मोक कैनिस्‍टर्स स्‍मगल करने की तैयारी की। मामले की जांच के लिए सात टीमें बनाई गई हैं।

छठे आरोपी की भी हुई गिरफ्तारी
मामले में अब तक झा समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। छठे आरोपी के पकड़े जाने की खबर शनिवार को आई। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित जज के समक्ष पेश किया जाएगा। बाकी पांचों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल जल्द ही बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज कर सकती है। सदन के भीतर सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो लोगों को सिम्हा के जरिए पास मिला था।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...