19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, आज AAP ने लिया यू-टर्न',...

‘ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, आज AAP ने लिया यू-टर्न’, स्वाति मालीवाल ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित पिटाई मामले में पुलिस ने शुक्रवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया. स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच में पिटाई की पुष्टि हो चुकी है और कोर्ट में 164 का बयान दर्ज हो चुका है. इस बीच आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. आम आदमी पार्टी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है. साथ ही विभव कुमार ने भी दिल्ली पुलिस में स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दी है. वहीं अब मालीवाल ने पार्टी पर आरोपी विभव कुमार को बचाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा और मोहरा थीं. स्वाति मालीवाल 13 मई को बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं. उनका इरादा सीएम केजरीवाल को फंसाने का था. वह नहीं थे, इसलिए वह बच गए. फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाए. आज सामने आया वीडियो उनकी पोल खोलता है. जब से अरविंद केजरीवाल को बेल मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है. इसी बौखलाहट के तहत एक साजिश रची. इस साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा गया.

अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn. ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा. इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है. आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी. जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा!

स्वाति मालीवाल की शिकायत पर आतिशी ने उठाए सवाल
आतिशी ने मीडिया को 13 मई का पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि, ‘स्वाति मालीवाल ने जो दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, उसमें वह कहती हैं कि उनकी बेरहमी से पिटाई हुई. उनका सिर टेबल पर लगा और फट गया, उनके कपड़े फाड़े गए, लेकिन वीडियो में इसके विपरीत की सच्चाई नजर आ रही है. स्वाति मालीवाल विभव कुमार को ऊंची आवाज में धमका रही हैं. उनके कपड़े फटे नहीं हैं और न सिर में चोट लगी है. आज के इस वीडियो ने स्वाति मालीवाल के आरोप को निराधार साबित किया है. ‘ विभव कुमार ने अपनी शिकायत में 13 मई के सभी घटनाक्रम को तफसील से बताया गया है.

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को धमकाया: आतिशी
आतिशी के मुताबिक, ‘स्वाति मालीवाल ने गेट पर पुलिस को धमकाया कि मैं राज्यसभा सांसद हूं, मुझे रोकोगे तो मैं तुम्हारी नौकरी ले लूंगीं. पुलिस से झगड़ा कर वह सीएम आवास में घुस गईं. सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फिर से मना किया और उन्हें वेटिंग रूम में बैठाया. वेटिंग रूम में कुछ देर बैठने के बाद स्वाति मालीवाल सीएम के ड्राइंग रूम में घुस गईं और सीएम को बुलाने के लिए और अभी मिलने के लिए कहने लगीं. सीएम आवास के स्टाफ ने विभव कुमार को फोन किया, वह 10 मिनट बाद आए और उन्होंने स्वाति मालीवाल से कहा कि आज सीएम मिल नहीं पाएंगे. फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार से ऊंची आवाज में बात की और घर के अंदर जाने की कोशिश करने लगीं. विभव कुमार ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वह उन्हें धक्का देकर अंदर जाने लगीं.’

विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत
विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत है. ईमेल के जरिये उन्होंने शिकायत दी है. शिकायत में विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल पर जबरन घर में घुसना यानी ट्रेस-पासिंग, सीएम सिक्योरिटी के साथ बदसलूकी करने, जबरन घुसकर सीएम सिक्योरिटी को खतरा पैदा करना, जैसे आरोप लगाए हैं. विभव कुमार ने ये शिकायत ईमेल के जरिये डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक्ट, एसएचओ सिविल लाइन्स को भेजी है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...