3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयराजीव गांधी की हत्या के दोषी फिर जेल जाएंगे? सुप्रीम कोर्ट में...

राजीव गांधी की हत्या के दोषी फिर जेल जाएंगे? सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा केंद्र

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने राजीव गांधी के हत्या में दोषियों को रिहा करने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल है कि क्या राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी फिर से जेल के भीतर जाएंगे? दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजीव गांधी हत्याकांड के 6 दोषियों को तीन दशक जेल में बिताने के बाद 12 नवंबर को रिहा कर दिया था। रिहा होने वालों में चार श्रीलंकाई के साथ ही नलिनी श्रीहरन और रविचंद्रन शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने 1999 में नलिनी, उसके पति श्रीहरन और दो अन्य को मौत की सजा की पुष्टि की थी। तमिलनाडु सरकार ने 2000 में नलिनी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।

‘राजीव गांधी के हत्या की जानकारी नहीं थी’
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी एस. नलिनी ने रिहा होने के बाद कहा था कि उसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की जानकारी नहीं थी। नलिनी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार से मिलना चाहती है। उसने कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि राजीव गांधी की हत्या की जा रही है। वह वास्तव में राजीव गांधी की हत्या से दुखी थी।

श्रीलंका भेजे जाएंगे रिहा हुए चार लोग
राजीव गांधी हत्या मामले में हाल ही में रिहा किए गए चार श्रीलंकाई दोषियों को निर्वासित (डिपोर्ट) करने का आदेश 10 दिनों में आने की उम्मीद है, चारों अभी पुनर्वास शिविर में हैं। तिरुचि के जिला कलेक्टर एम. प्रदीप कुमार के अनुसार प्रक्रिया के अनुसार, संबंधित देश को एक संदेश भेजा जाएगा। देश यह सत्यापित करने के बाद जवाब देगा कि वह इसके नागरिक हैं या नहीं। इस के आधार पर, विदेशी नागरिकों को भारत से निर्वासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वासन आदेश 10 दिनों के भीतर प्राप्त होने की संभावना है।

तमिलनाडु के साथ श्रीलंका में स्लीपर सेल एक्टिव
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई तमिलनाडु और श्रीलंका में लिट्टे के पुनरुद्धार के लिए एक ट्रिगर बन सकती है। पुलिस और एजेंसियों ने इस बात की आशंका जताई है। खुफिया सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि तमिलनाडु के साथ-साथ श्रीलंका में कई लिट्टे स्लीपर सेल हैं और दोषियों की रिहाई से उनकी गतिविधि बढ़ सकती है, क्योंकि लिट्टे के कुछ पूर्व गुर्गे अभी भी तमिल राष्ट्र की महत्वाकांक्षा रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अन्नपूर्णा सुंदरेशन ने कहा कि तमिल राष्ट्रवाद और तमिल आंदोलन लिट्टे से शुरू नहीं हुए और न ही लिट्टे के साथ समाप्त हुए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...