13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयइस्लाम की आलोचना करने वालों पर हमला होता है... रुश्दी पर हमले...

इस्लाम की आलोचना करने वालों पर हमला होता है… रुश्दी पर हमले से हैरान हैं तसलीमा नसरीन

Published on

नई दिल्ली:

न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर कुछ देर पहले हमला हुआ है। रुश्दी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक लेक्चर देने के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने मंच पर खड़े सलमान रुश्दी पर अचानक हमला किया। उनके हमले के बाद प्रसिद्ध लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रुश्दी पर हमले के बाद मैं स्तब्ध हूं। तसलीमा नसरीन भी कट्टर इस्लाम की आलोचक रही हैं।

तसलीमा नसरीन ने आगे कहा कि मुझे अभी पता चला कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था। मैं सचमुच स्तब्ध हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वह पश्चिम में रह रहे थे। 1989 से उनकी रक्षा की गई है। यदि उन पर हमला किया जाता है, तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है। मैं चिंतित हूं। रुश्दी पर अचानक हमला हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने रुश्दी का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है। सलमान रुश्दी अपनी किताब द सैटर्निक वर्सेज को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं। इस कारण उन्हें कई साल अज्ञातवास में बिताना पड़ा था।

तसलीमा नसरीन के ट्वीट के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि आपके लिए भी हम लोग चिंतित है। कई यूजर्स ने लिखा है कि इस्लाम के खिलाफ लिखने या बोलने के वालों का यही हाल हो रहा है। अमेरिकी लेखक स्टीफन किंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि सलमान रुश्दी ठीक हैं।’ वहीं, भारतीय लेखक अमिताभ घोष ने लिखा, ‘यह जानकर डर गया हूं कि न्यूयॉर्क में एक भाषण कार्यक्रम में सलमान रुश्दी पर हमला किया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...