6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयड्रोन से आतंकी हमले का खतरा और लेजर लाइट से... दिल्ली में...

ड्रोन से आतंकी हमले का खतरा और लेजर लाइट से… दिल्ली में अचानक क्यों जारी हुआ सिक्योरिटी अलर्ट?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के आसपास लेजर लाइट और ड्रोन के इस्तेमाल पर 26 जनवरी तक रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 28 नवंबर से लागू हो गया है। पुलिस का कहना है कि शादियों और पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली लेजर लाइट से पायलटों का ध्यान भटक सकता है। ड्रोन से आतंकी हमले का खतरा भी बताया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223(a) के तहत कार्रवाई होगी।

‘…पायलटों का ध्यान भटक सकता है’
IGI एयरपोर्ट के आसपास कई फार्महाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल और रेस्टोरेंट हैं। इन जगहों पर होने वाली शादियों और पार्टियों में लेजर लाइट का खूब इस्तेमाल होता है। पुलिस का कहना है कि इन रोशनियों से पायलटों का ध्यान भटक सकता है, जिससे हवाई यात्रा असुरक्षित हो सकती है। इसलिए पुलिस ने 28 नवंबर से 26 जनवरी तक लेजर लाइट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

आदेश में क्या है?
पुलिस के आदेश में कहा गया है, ‘हाल-फिलहाल में, रात के समय खुले में लेजर बीम के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए कोई नियम-कानून नहीं हैं। IGI एयरपोर्ट के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल के मामले में मानव जीवन और विमान की सुरक्षा के लिए खतरा और उपद्रव को रोकने के लिए इस संबंध में तत्काल उपाय करना आवश्यक है’ मतलब साफ है कि लेजर लाइट के अनियंत्रित इस्तेमाल से होने वाले खतरों को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

आतंकवादी हमले की संभावना
ड्रोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस को आशंका है कि आतंकवादी ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर और हवाई जहाज जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करके हमला कर सकते हैं। आदेश में कहा गया है, ‘विश्वसनीय जानकारी के आधार पर लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि आतंकवादियों के पास मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) हैं, जिसमें ड्रोन, पैराग्लाइडर और हैंग ग्लाइडर, UAV, हवाई जहाज आदि शामिल हैं। इसके जरिए आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई गई है। इसलिए ड्रोन जैसे उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाना जरूरी हो गया है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...