12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयरिश्वतखोरी में उत्तर रेलवे के 2 सीनियर अधिकारी समेत तीन को पकड़े,...

रिश्वतखोरी में उत्तर रेलवे के 2 सीनियर अधिकारी समेत तीन को पकड़े, सीबीआई का तगड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली:

सीबीआई ने सात लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ डीईई, एक एसईई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके ठिकानों पर की गई छापेमारी में करीब 63.85 लाख रुपए और 3.46 करोड़ रुपए मूल्य के सोने की छड़ें और आभूषण आदि बरामद किए।

सीबीआई ने कार्रवाई को लेकर कही ये बात
सीबीआई ने बताया की गिरफ्तार आरोपी अधिकारी अधिकारी सीनियर DEE और एक SEE उत्तरी रेलवे डीआरएम ऑफिस, नई दिल्ली में कार्यरत थे। इनके अलावा एक निजी रेलवे वेंडर शामिल है। आरोप है कि आरोपी रेलवे अधिकारियों ने उक्त निजी रेलवे वेंडर की दिल्ली स्थित निजी कंपनी और उसके परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांगी और स्वीकार की।

सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने बताया की इस मामले में सीबीआई द्वारा डीआरएम कार्यालय, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली के एक वरिष्ठ डीईई, दो एसएसई और गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी के निदेशक, एक निजी रेलवे वेंडर, दिल्ली स्थित उक्त निजी कंपनी और अन्य अज्ञात समेत सात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

जांच में क्या-क्या मिला जान लीजिए
आरोप है कि आरोपी अवैध परितोषण के बदले में विभिन्न निजी संस्थाओं को कार्य आदेश देने और बिलों को मंजूरी देने के मामले में भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। सीबीआई के आवासीय और आधिकारिक परिसरों के 9 स्थानों पर तलाशी ली। जिसमें 63.85 लाख रुपए नकद, 96.26 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई ने बताया की आरोपी सीनियर डीईई की पत्नी के लॉकर की तलाशी में 2.5 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के आभूषण और सोने की छड़ें बरामद हुईं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...