16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय14 घंटे के भीतर VIP इलाके में एक के बाद एक तीन...

14 घंटे के भीतर VIP इलाके में एक के बाद एक तीन स्नैचिंग, बदमाशों ने तो गजब ही कर दिया

Published on

नई दिल्ली

मंदिर मार्ग जैसे पॉश व सुरक्षित इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने 14 घंटे के भीतर एक सीनियर डॉक्टर, मनी एक्सचेंजर और युवक से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश करीब 5200 डॉलर और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हालांकि एक मामले में एक बदमाश मौके से पकड़ा गया लेकिन दो मामलों में पुलिस का हाथ अभी खाली है। तीनों वारदात को सोमवार को अंजाम दिया गया। ऐसे में दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि राजधानी में पॉश इलाके में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं। ऐसे में बाकी एरिया तो भगवान ही मालिक है।

जेब से 5200 डॉलर निकाल फरार
​जंगपुरा, भोगल निवासी आनंद, जो कि अपने बड़े भाई के साथ मनी एक्सचेंज का काम करते हैं, अपनी स्कूटी से 5200 डॉलर लेकर कनॉट प्लेस में एजेंट के पास जमा करने जा रहे थे। शाम 6 बजे के करीब जब हनुमान मंदिर के पास से निकल रहे थे तभी एक शख्स आया और अपना पैर स्कूटी के चक्के के नीचे लगा दिया। फिर कहने लगा कि उन्होंने उसके पैर पर स्कूटी चढ़ाया है। इसी दौरान दो और लोग आए और उनकी स्कूटी छीनने लगे। फिर भीड़ में से एक शख्स ने बोला कि भाग जा वरना यह लोग पिटाई करेंगे। जैसे ही वह स्कूटी लेकर जाने लगे तभी उनके जेब से 5200 डॉलर निकालकर फरार हो गए। उनकी शिकायत पर स्नैचिंग और चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ऑटो में बैठे डॉक्टर से छीना मोबाइल
दूसरा मामला सुबह करीब 6:30 बजे की है। आरएमएल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनोज कुमार रेड्डी ऑटो लेकर अस्तपाल से ओल्ड राजेंद्र नगर अपने घर जा रहे थे। शंकर रोड गोल चक्कर रेड लाइट पर रेड लाइट के चलते ऑटो रुकी हुई थी। तभी बाइक सवार दो लड़के आए और उनका मोबाइल छीनकर धौला कुआं की तरफ फरार हो गए। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इंडिया गेट पर छीन लिया मोबाइल
तीसरे मामले में रायबरेली के सत्येंद्र कुमार इंडिया गेट घूमने आए थे। शाम करीब 7:30 बजे पीके रोड के पास वह विडियो बना रहे थे। तभी एक लड़का आया और कहने लगा कि वह उसका विडियो क्यों बना रहे हैं। उन्होंने मना किया तो वह उनका मोबाइल देखने की बात कह मोबाइल छीनकर भागने लगे। हालांकि गश्त पर मौजूद पुलिस वाले पीछा कर उसे धर दबोचा जिसकी पहचान आनंद पर्वत निवासी आकाश की तौर पर हुई।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...