10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबेटिकट वाले आराम से और टिकट वाले खड़े-खड़े... वंदे भारत बताकर लिखी...

बेटिकट वाले आराम से और टिकट वाले खड़े-खड़े… वंदे भारत बताकर लिखी इंटरनेट पर पोस्ट, तो लोगों ने आंखें खोल दी

Published on

वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर से आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है। कभी लोग ट्रेन की खूबियों के बारे में बताते नजर आते है, तो कभी यूजर्स कमियां बताते भी दिखाते है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हुई एक पोस्ट में यश धनुका नाम के यूजर ने ट्रेन में सीट न मिलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

पैसेंजर का कहना है कि उनके पास वैध टिकट है, फिर भी उन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिली है। जबकि कुछ लोग बेटिकट आराम से सीट पर बैठे है। उनकी इस पोस्ट के वायरल होने पर जहां यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही इंडियन रेलवे ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए यश की X पोस्ट का जवाब दिया है।

बेटिकट वाले आराम से और टिकट वाले…
यश ने ट्रेन के अंदर की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक शख्स खड़ा फोन पर बात करते हुए नजर आ रहा है। @yash_dhanuka11 नाम के यूजर ने फोटो के कैप्शन में लिखा- वंदे भारत एक्सप्रेस पर अपने अनुभव से निराश हूं। वैलिड टिकट होने के बावजूद कोई सीट उपलब्ध नहीं थी, जबकि बिना टिकट वाले कई लोगों ने यात्रा का आनंद लिया। सीट की उपलब्धता की जांच किए बिना असीमित टिकट बेचा जा रहा है। यह खराब मैनेजमेंट है। @RailMinIndia टिकटों की कोई उचित जांच नहीं हो रही है।

यश की इस पोस्ट पर @RailwaySeva ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से साझा करें। ताकि आपकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ये अनरिजर्व ट्रेन है…!
यूजर्स वंदे भारत ट्रेन टिकट में सीट को लेकर सवाल उठा रहे शख्स को अलग-अलग जानकारियों से अवगत कराते भी नजर आ रहे है। एक यूजर ने लिखा कि पढ़े लिखे गंवार, ये वंदे मेट्रो है, यह अनारक्षित ट्रेन है। दूसरे यूजर ने कहा कि यह ट्रेन पर भी वैसा ही है! वैध टिकट मिला, लेकिन सीट नहीं, जबकि बिना टिकट वाले अन्य लोग ठिठुर रहे थे। ऐसा लगता है कि इस समय एकमात्र चीज अराजकता है। शायद टिकटों की बिक्री को उपलब्ध सीटों तक सीमित कर दें? बस एक विचार।

एक अन्य यूजर ने कहा कि एक वंदे भारत कोई लोकल ट्रेन जैसी दिखती है? वास्तव में ? वैध टिकट? भाई लोकल में सीट रिजर्व नहीं होती! यहां तक ​​कि 5वीं कक्षा के बच्चे ने भी आपको यह बताया होगा। शायद यह पहली बार था जब आप ट्रेन में सफर कर पाए और इसलिए आपको यह बात पता नहीं चली।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...