8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयआज जवाब तो बनता है.. ईवीएम की बैट्री से लेकर वोटर लिस्ट...

आज जवाब तो बनता है.. ईवीएम की बैट्री से लेकर वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप पर EC ने कांग्रेस से लेकर आप को दिया मैसेज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा करते समय मुख्य आयुक्त ने वोटर लिस्ट में नाम काटने, जोड़ने, ईवीएम में छेड़छाड़ से लेकर वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी पर जवाब दिया। ईवीएम पर बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम पर सब जवाब होने के बाद भी कहा गया कि इसे मैनिपुलेट किया जा सकता है। वोटर टर्नआउट 5 बजे के बाद बढ़ जाता है। कई इलाकों में वोटर बढ़ गए। राजीव कुमार ने कहा कि काउंटिंक में मिसमैच हो गया, कहीं कम गिन लिए, कहीं ज्यादा गिन लिए गए। सभी सवालों का जवाब आज देंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आरोपों का जवाब शायरी में दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कुछ यूं कहा:
सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है
आदतन कलमबंद जवाब देते रहे,
आज तो रू-ब-रू भी बनता है
क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है
कर न सके इकरार तो कोई बात नहीं,
मेरी वफा का उनको ऐतबार तो है
शिकायत भले ही उनकी मजबूरी हो,
मगर सुनना, सहना और सुलझाना हमारी आदत है

वोटर लिस्ट पर क्या बोले सीईसी
राजीव कुमार ने कहा कि वोटर की संख्या को लेकर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पूरी प्रक्रिया से तैयार कराई जाती है। किसी का भी वोट बिना प्रक्रिया के नहीं कटवाया जा सकता है। सीईसी ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को माना है। कोर्ट ने यह कहा है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद ईवीएम सील हो जाती है। यह सील पोलिंग एजेंट के सामने लगाई जाती है। ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की बैटरी भी सील कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट की आशंका नहीं है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this