13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकल हर घंटे होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखिए आसमानी आतिशबाजी

कल हर घंटे होगी 120 उल्कापिंडों की बारिश, ऐसे देखिए आसमानी आतिशबाजी

Published on

नई दिल्ली,

14 दिसंबर 2022 को साल में एक बार होने वाली अद्भुत आकाशीय घटना होने वाली है. हर घंटे 120 उल्कापिंडों की बारिश होगी. इसे जेमिनिड मेटियोर शॉवर कहते हैं. भारत में लोग इसे शाम साढ़े छह बजे के बाद देख सकते हैं. अगर आसमान साफ रहेगा तो आपको आसमानी आतिशबाजी देखने को मिलेगी.

बेहतरीन नजारा शाम को अंधेरा होने के बाद ही देखने को मिलेगा. जेमिनिड उल्कापिंडों की बारिश 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई है. यह 17 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. इस पूरे समय में आसमान में उल्कापिंडों की बारिश होती दिखेगी. लेकिन 14 दिसंबर की रात यह ज्यादा तीव्र और सबसे अधिक खूबसूरत होगी. यह उल्कापिंड जेमिनी नक्षत्र से आ रहे हैं.

आपको यह खूबसूरत नजारा 14 दिसंबर की देर रात तक देखने को मिल सकता है. यानी ठंडी के बेहतरीन कपड़े पहनकर चाय-वाय लेकर आप छत या बालकनी पर बैठकर इस आकाशीय घटना का मजा ले सकते हैं. जैसे-जैसे धरती घूमती जाएगी, उल्कापिंडों की बारिश दूसरे देशों को दिखती जाएगी. आपकी आंखों से ओझल होती चली जाएगी. दिन में भी यह बारिश हो रही है लेकिन सूरज की रोशनी में यह दिखती नहीं है.

आसमान जितना ज्यादा साफ होगा. अंधेरे वाला होगा… उल्कापिंडों की ये बारिश अत्यधिक स्पष्ट दिखाई देगी. हालांकि आप अपने टेलिस्कोप या दूरबीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उल्कापिंडों की बारिश तब दिखाई देती है, जब पृथ्वी सूरज की उस कक्षा में पहुंचती है, जहां पर उल्कापिंडों की बड़ी बेल्ट है. ये उल्कापिंड जब पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण शक्ति की वजह से हमारे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तो ये जलते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे लगता है कि आसमानी बारिश हो रही है.

जेमिनिड उल्कापिंडों की बारिश पथरीले धूमकेतु 3200 फैथॉन (3200 Phaethon) के पीछे छोटे हुए पत्थरों के टुकड़े हैं. यह धूमकेतु 5.8 किलोमीटर का बेहद बड़ा आसमानी पत्थर है. जब यह सूरज के करीब से गुजरता है तब इसके टुकड़े तेजी से पीछे निकलते जाते हैं. अंतरिक्ष में उल्कापिंडों के रूप में बनते चले जाते हैं. पृथ्वी जब इनके करीब से निकलती है तो ये आसमानी बारिश करते हैं. फैथॉन से निकलने वाले पत्थर 1.27 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...