19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रैफिक पुलिसवाले को बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा, वाइपर पकड़कर बचाई...

ट्रैफिक पुलिसवाले को बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा, वाइपर पकड़कर बचाई जान, दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की वारदात हुई हैं। पहले मामले में आरोपी ड्राइवर ने कार के बोनट पर पुलिसकर्मी को लटका कर करीब 100 मीटर तक घसीटा। राहगीरों ने बाइक से पीछा कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ा। वहीं दूसरे केस में आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयालपुर इलाके की है। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कॉन्स्टेबल है। उनकी तैनाती ट्रैफिक सर्कल में है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 27 मई की शाम करीब छह बजे वह एएसआई आदेश के साथ भजनपुरा चौक के पास गाड़ियों की जांच कर रहे थे। तभी उन्होंने यूपी नंबर की एक टैक्सी देखी। ड्राइवर ने यूनिफॉर्म नहीं पहना था।

बाइक से पीछा कर आरोपी को पकड़ा
पुलिसकर्मी ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर को गाड़ी रोकने के इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी धीमी की। पीड़ित जैसे ही कार के बोनट के पास पहुंचे आरोपी ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पीड़ित ने कार का वाइपर पकड़ लिया। आरोप है कि ड्राइवर करीब 100 मीटर तक पुलिसकर्मी को लटकाते हुए ले गया। वहीं घटना देख रहे लोगों ने बाइक से पीछा कर कार के आगे अपनी बाइक लगाई और ड्राइवर को पकड़ा।

गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी
पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ड्राइवर की पहचान गाजियाबाद निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने हेडकॉन्स्टेबल धर्मेंद्र के बयान पर 28 मई को हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

ट्रैफिक एएसआई को मारी टक्कर, हालत गंभीर
दूसरी घटना साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के दिल्ली कैंट इलाके की है। यहां हरियाणा नंबर की टैक्सी ने एएसआई को टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल एएसआई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित हनुमान ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस ट्रैफिक में बतौर हेड कॉन्स्टेबल कार्यरत हैं। उनकी तैनाती दिल्ली कैंट सर्कल के पास है।

हाथ दिखाकर किया रुकने का इशारा
27 मई की रात हनुमान एएसआई रामचरण के साथ एनएसजी रेड लाइट के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब नौ बजे उन्होंने हरियाणा नंबर की टैक्सी को रेड लाइट जंप करते हुए देखा। उन्होंने हाथ दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर तेजी से गाड़ी लेकर भागा। इस दौरान वह किसी तरह बच गए, लेकिन एएसआई रामचरण गाड़ी की टक्कर लगने से घायल हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित ने अन्य टैक्सी ड्राइवर की मदद से एएसआई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर 28 मई को दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...