14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा पर देश के लिए लड़ने जा रहे फौजियों से भी टीटीई...

सीमा पर देश के लिए लड़ने जा रहे फौजियों से भी टीटीई ने ले ली रिश्वत, रेलवे ने लिया कड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान ने सीमा पर हलचल बढ़ा दी है। भारतीय सेना ने भी अपने जवानों को छुट्टी से वापस बुला लिया है। इस बीच रेलवे ने अपने एक टीटीई को सस्पेंड कर दिया है। उस पर फौजियों से रिश्वत लेने का आरोप है। मीडिया में इस बारे में रिपोर्ट आने पर रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। उत्तर रेलवे ने एक बयान में बताया कि संबंधित कर्मचारी (दलजीत सिंह, TTI/LDH) को निलंबित कर दिया गया है तथा फैक्ट फाइंडिंग इन्क्वायरी प्रारम्भ कर दी गई है। इस संबंध में तद्नुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीटीई पर टिकट के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने से फौजियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस कारण पूरे देश से फौजी अपनी यूनिट को जॉइन करने के लिए जा रहे हैं। इनमें ग्वालियर के रहने वाले सूबेदार विनोद कुमार दुबे भी शामिल थे। वह अपनी यूनिट को जॉइन करने के लिए जम्मू जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक वह 8 मई को अग्निवीर जहीर खान और एक अन्य साथी के साथ मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुए। उन तीनों ने जनरल टिकट ली थी। लेकिन सीट नहीं मिलने के कारण वे रिजर्व कोच में चढ़ गए।

रेलवे का एक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक अगले दिन यानी 9 मई को सुबह नौ बजे जब ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच थी तो एक टीटीई टिकट चेक करने आया। विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने जनरल टिकट और अपना आईकार्ड दिखाया। लेकिन टीटीई नहीं माना। उसने अग्निवीर जहीर खान से 150 रुपये ऐंठ लिए और कोई टिकट भी नहीं दी। इतना ही नहीं पैसे लेने के बाद टीटीई ने उन्हें जनरल बोगी में पीछे जाकर बैठने को कहा। जवानों ने घटना का वीडियो बनाया और रेल मंत्रालय को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।

टीटीई की पहचान दिलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना डिवीजन में तैनात हैं। रेलवे के अधिकारियों ने टीटीई की हरकत पर नाराजगी जताई। अब रेलवे ने टीटीई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। रेलवे ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...