18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दो विदेशी पर्यटक, जानें किन देशों...

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दो विदेशी पर्यटक, जानें किन देशों के थे सैलानी

Published on

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली। आतंकियों ने देश के अलग-अलग राज्यों से घूमने के लिए पहलगाम पहुंचे इन टूरिस्टों का धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी। इस कायराना आतंकी हमले के बाद चीखते-पुकारते परिजनों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें न्‍यूली मैरिड महिलाएं अपने पति की जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

पहलगाम में इस आतंकी हमले का शिकार बने लोग अलग-अलग राज्यों से हैं। इन 26 लोगों में से 4 महाराष्ट्र, 3 कर्नाटक, तीन तमिलनाडु, दो गुजरात, एक हरियाणा, एक उत्तर प्रदेश, एक जम्मू-कश्मीर, एक ओडिशा से हैं। वहीं, कुछ पर्यटक ऐसे भी हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इन पर्यटकों के बीच 2 टूरिस्ट ऐसे भी हैं, जो भारतीय नहीं बल्कि विदेशी हैं।

एक टूरिस्ट UAE तो दूसरा नेपाल का
कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले इन दोनों पर्यटकों में से एक मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रहने वाले थे तो वहीं दूसरे भारत के पड़ो सी देश नेपाल के निवासी थे। इस हमले में यूएई के निवासी प्रदीप कुमार उधवानी की भी जान चली गई है तो वहीं नेपाल के निवासी संदीप नेवपाने ने भी अपनी जान गंवा दी है।

सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
आतंकी हमले के बाद से सेना ने पहलगाम में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना के जवान आसपास के सभी इलाकों में गश्त कर ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी कहां फरार हो गए हैं। सेना के जवानों ने अलग-अलग टीम में पूरे इलाके को घेर लिया है। गश्ती जारी है।

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि इस हमले को पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय इस आतंकी संगठन को खड़ा करने के पीछे भी पाकिस्तान का ही हाथ है। आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के बाद TRF की शुरुआत लश्‍कर की ऑनलाइन यूनिट के रूप में हुई थी।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...